छह वर्षीय बच्ची समेत 150 कैंसर सर्वाइवर को सम्मानित किया गया कैंसर सर्वाइवर ने कैंसर पर विजय पाने के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए

मोहाली ( मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत/ रोशन):-: कैंसर सर्वाइवर डे पर मैक्स अस्पताल, मोहाली के कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में छह वर्षीय बच्ची समेत लगभग 150 कैंसर सर्वाइवर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर की प्रेरणादायक कहानियों को उजागर किया गया और कैंसर के इलाज के दौरान शीघ्र निदान, समय पर उपचार और निरंतर सहयोग के महत्व पर बल दिया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए, मेडिकल ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर-मैक्स अस्पताल, डॉ सचिन गुप्ता ने कहा, कैंसर से बचना शक्ति दृढ़ संकल्प और कैंसर के इलाज में हुई प्रगति का प्रमाण है। आज कई प्रकार के कैंसर का शीघ्र निदान और बहु-विषयक दृष्टिकोण से प्रबंधन करने पर सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।
कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर ने कैंसर पर विजय पाने के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, और आशा, दृढ़ता और स्वस्थ होने की कहानियों से दूसरों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कैंसर की रोकथाम, नियमित जांच और मजबूत सपोर्ट सिस्टम के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
ब्लड कैंसर से जूझते हुए छह वर्षीय अर्निका ने न केवल गजब का अदम्य साहस दिखाया बल्कि परिवार का मनोबल भी नहीं गिरने दिया बढ़ाया। उसके माता-पिता याद करते हैं कि पिछले साल जब उसे यह बीमारी पता चली तो निराशा के साए में उनकी नन्ही बेटी ने ही उन्हें निराशा से बाहर निकाला और योद्धाओं की तरह लड़ना सिखाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अर्निका ने भगवद गीता का मुख्य सार सुनाते हुए आग्रह किया कि कैंसर पेशेंट बिना किसी भय के बीमारी का सामना करें और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ बीमारी से लड़ें।
जालंधर की 43 वर्षीय अमृतपाल कौर ने भी यही अदम्य साहस दिखाते हुए चौथे चरण के फेफड़ों के कैंसर का डॉक्टरों की मदद से डट कर मुकाबला किया और कभी भी अपनी उम्मीद टूटने नहीं दी।
अमृतपाल कौर ने बताया, मैं अक्सर खुद से कहती थी कि यह सिर्फ एक बीमारी है और यह मुझे थोड़े समय के लिए ही कमजोर कर सकती है। मेरी आशा और दृढ़ता अंततः इसे जीत लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *