मनीमाजरा(मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत):-
मनीमाजरा की ऐतिहासिक धार्मिक पहचान को सम्मान दिलाने और आने वाली पीढ़ियों तक संरक्षित रखने के उद्देश्य से मनीमाजरा की सिख संगतों की अपील पर प्रशासन और नगर निगम से दो प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर एंट्री गेट और नामांकन बोर्ड लगाने की अनुमति देने की गुहार लगाई गई है।
इसके लिए शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ एससी विंग के प्रधान सरजीत सिंह राजा और ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना ने प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर उनको अपना ज्ञापन भी दिया है।
अकाली दल के प्रधान सुरजीत सिंह राजा ने कहा कि सिख संगत ने कमिश्नर और प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया कि पहला एंट्री गेट कलाग्राम के सामने से धन धन माता राज कौर जी गुरुद्वारा साहिब की तरफ आने वाली सड़क पर और दूसरा हाउसिंग बोर्ड चौराहे से धन धन माता राज कौर जी गुरुद्वारा साहिब की ओर आने वाली सड़क पर स्थापित करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि संगत की इच्छा है कि गेट पर “मनीमाजरा — ऐतिहासिक नगरी” तथा “धन धन माता राज कौर जी” के नाम के साथ स्वागत बोर्ड लगाया जाएगा, ताकि शहर की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान भव्य रूप में उभरे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एंट्री गेट के लिए केवल अनुमति मांगी जा रही है—निर्माण व स्थापना पर आने वाला संपूर्ण खर्च सिख संगत स्वयं वहन करेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चंडीगढ़ के गांव बूटरेला में इसी प्रकार का एंट्री गेट पहले से स्थापित है, अतः मनीमाजरा में इस तरह की व्यवस्था संभव और व्यवहार्य है।
ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना का कहना है कि
सिख संगत के अनुसार यह पहल न केवल धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करेगी, बल्कि शहर आने वाले लोगों को मनीमाजरा के गौरवपूर्ण इतिहास और माता राज कौर जी की पावन स्मृति से भी अवगत कराएगी।
उन्होंने कहा कि
सिख संगत ने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन धार्मिक आस्था व स्थानीय भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
मनीमाजरा के एंट्री प्वाइंट पर गेट व बोर्ड लगाने की अनुमति के लिए सिख संगतो की ओर से प्रशासन को लगाई गुहार
