चंडीगढ़( मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत ):-
यूटी पुलिस के डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह सोंधी को डीसीपी सेंट्रल का कार्यभार मिलने पर शिरोमणि अकाली दल, चंडीगढ़ के एससी विंग के प्रधान सुरजीत सिंह राजा तथा ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एस.एस. परवाना ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दोनों नेताओं ने चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डीएसपी श्री एसपीएस सोंधी एक कर्मठ, ईमानदार और जनता से जुड़कर काम करने वाले अधिकारी हैं। उनका मानना है कि डीसीपी सेंट्रल के रूप में उनकी नियुक्ति से पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ पुलिस का “पुलिस–पब्लिक सहयोग” का उद्देश्य और अधिक प्रभावी होगा तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनसुनवाई और लोगों की समस्याओं के समाधान में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह सोंधी को डीसीपी सेंट्रल का कार्यभार मिलने पर बधाइयों का दौर
