पंचकूला ( मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):-
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाइड्रोजन ट्रेन शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पहुंचे वार्ड-12 के पार्षद
पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जींद से हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्ड-12 के पार्षद राकेश जगोता अनेक लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पैदल चलने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश से प्रेरित होकर पार्षद राकेश जगोता लगभग 35–40 क्षेत्रवासियों के साथ पैदल ही इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पहुंचे। उन्होंने कहा कि पैदल चलना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी का संबोधन और हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा। पार्षद राकेश जगोता ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन भारत के आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि देश तेज़ी से आधुनिक तकनीक और विकास की ओर अग्रसर है तथा ऐसे नवाचार भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे।
जींद का घी, घेवर अब जींद के तेवर भी बदले हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ लाईव प्रसारण
