विकास भट्ट, डायरेक्टर (इंजीनियरिंग) आकाशवाणी चंडीगढ़ ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

चंडीगढ़ (मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा/ हरीश):-भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की तरफ से अपने शहर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अनूप सरीन जी के नेतृत्व में आकाशवाणी, सेक्टर 34-डी, चंडीगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: श्री विकास भट्ट, डायरेक्टर (इंजीनियरिंग) आकाशवाणी, सेक्टर 34-डी, चंडीगढ़ ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पपीता; संतरा; मोरिंगा; आम; कपूर; बांस; जामुन आदि विविध पौधे लगाए गये। श्री विकास भट्ट ने वृक्षों की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं, बारिश लाते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं और वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, जिनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ ये हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनगिनत उपहार देते हैं। श्री अनूप सरीन, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने भी वृक्षारोपण करने और वृक्षों को बचाने के लिए एक गीत द्वारा सभी को प्रेरित किया और आकाशवाणी, सेक्टर 34-डी, चंडीगढ़ द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर आकाशवाणी, सेक्टर 34-डी, चंडीगढ़ से पूनम अमृत सिंह, उप निदेशक; मीनाक्षी कालिया, सहायक निदेशक; बनिता शर्मा, सहायक निदेशक; रजनी शर्मा, एलआईओ तथा अन्य कर्मचारियों ने बहुत उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान से सुशील भाटिया; डॉ देविंदर पाल सहगल; विश्व गुप्ता; कीर्ति शर्मा; करम चंद; बरफ सिंह पंवार; पायलट सिंह; कौशल शर्मा; जगमोहन सिंह; धर्मपाल सिंह; सुनील सूद; विजय शर्मा; रमन; परमिंदर कौर; अनीता लाल; जीवन कुमार; अनिल कुमार; सुनीता भगत; चन्द्र शेखर नेगी आदि की प्रेरणादायक उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *