नेपाल भोटेकोशी–रसुवा जलप्रलय पीड़ितों के पुनर्वास हेतु नेपाली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दो लाख नेपाली रुपये की सहायता

नेपाल भोटेकोशी–रसुवा जलप्रलय पीड़ितों के पुनर्वास हेतु नेपाली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा दो लाख नेपाली रुपये की सहायता
मीडिया जंक्शन-/चंडीगढ़ / विक्रांत शर्मा:- नेपाल में भोटेकोशी एवं रसुवा क्षेत्र में आई विनाशकारी जलप्रलय से प्रभावित पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास कार्य के लिए नेपाली वेलफेयर सोसाइटी (रजि.), पंजाब, भारत ने मानवीय सहयोग का महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो लाख नेपाली रुपये नेपाल सरकार के प्रधानमंत्री आपदा प्रबंधन राहत कोष में भेजे हैं।
सोसाइटी के अध्यक्ष श्री इस्वर प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष श्री दुर्गा के.सी., सचिव श्री खेमनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री चंद्रकांत काफले तथा आर्थिक सलाहकार श्री युबराज पौडेल के नेतृत्व में पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक से मिलकर सोसाइटी के खाते से उक्त सहायता राशि नेपाल सरकार के राहत कोष में भेजी गई।
इस अवसर पर सोसाइटी के प्रेस सचिव श्री निल प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि नेपाली वेलफेयर सोसाइटी केवल सामाजिक सेवा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश एवं विदेश में कहीं भी प्राकृतिक आपदा या मानवीय संकट उत्पन्न होने पर अपनी क्षमता के अनुसार हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहती है।
उन्होंने कहा कि नेपाल के भोटेकोशी एवं रसुवा क्षेत्र में आई इस भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।
नेपाली वेलफेयर सोसाइटी (रजि.), पंजाब, भारत सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठनों तथा देश-विदेश में रहने वाले नेपाली एवं सहयोगी महानुभावों से विनम्र अपील करती है कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार अधिक से अधिक आर्थिक एवं मानवीय सहयोग प्रदान करें, ताकि जलप्रलय पीड़ित परिवारों के पुनर्वास में सहायता मिल सके।
“जहाँ से जितना भी संभव हो, मानवता के लिए सहयोग अवश्य करें।”
यह जानकारी प्रेस सचिव
निल प्रसाद शर्मा नेपाली वेलफेयर सोसाइटी(रजि.)पंजाब, भारत ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *