बलतेज सिंह ब्यूरो, मीडिया जंक्शन- पंचकूला:- रूट्स कंट्री स्कूल, पंचकूला में चौथी कराटे कलर बेल्ट ग्रेडिंग का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न बेल्ट श्रेणियों में स्कूल के कुल 345 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ग्रेडिंग के दौरान येलो प्लेन बेल्ट में 120, येलो-1 में 97, येलो-2 में 66, ग्रीन बेल्ट में 23 तथा ग्रीन-1 एवं 2 में 37 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं, रुहान मलिक और अन्वी गुलरिया ने ब्राउन बेल्ट ग्रेडिंग सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
इस अवसर पर मात्र चार वर्ष की आयु के शिवान ने येलो प्लेन बेल्ट ग्रेडिंग सफलतापूर्वक पास कर अपनी प्रतिभा, उत्साह और अनुशासन का परिचय दिया। इतनी कम उम्र में उनकी उपलब्धि कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
स्कूल प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए गुरुजी हांशी पी.एस. पंवार, सेंसेई अनिल कुमार, सेंसेई ध्रुव प्रताप सिंह पंवार तथा ब्लैक बेल्ट गोरवित का आभार व्यक्त किया। साथ ही, आयोजन में सहयोग देने वाले सभी स्टाफ सदस्यों के प्रति भी प्रबंधन ने धन्यवाद व्यक्त किया।
रूट्स कंट्री स्कूल, पंचकूला के कराटे कोच के.डी. जिंटा ने प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ग्रेडिंग कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि “कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक कौशल है।” कराटे के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।
रूट्स कंट्री स्कूल में चौथी कराटे कलर बेल्ट ग्रेडिंग आयोजित
