मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/पंचकूला:-
कलियुग में मानव सेवा और गौ सेवा को भगवान की सेवा के बराबर स्थान दिया गया है। कहते हैं गौ माता को गौ चारा और भूखे व्यक्ति को खिलाई गई दो रोटी इतना पुण्य देती है कि प्रभु के सेवादार जन जन के मन में अपना स्थान बनाकर हर क्षेत्र में अपनी सेवाओं का परचम लहराते हैं। इसी परचम को श्री राम सेवादार ट्रस्ट स्वाभिमान से पूरे ट्राई सिटी में लहरा रहा है। सेवाओं की श्रृंखला में मंगलवार 3 नवंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने पांच विशाल भंडारे लगाए।
पहला भंडारा श्रीमती कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत्य भगवान सिंगला (#10 NAC चंडीगढ़) जी के सहयोग से सब्जी मंडी सेक्टर 11/15 के चौक पर पंचकूला में लगाया गया।
दूसरा भंडारा जीवन जिंदल जी के सहयोग से रिवल डे मोहाली में लगाया गया। तीसरा भंडारा विकास जी के सहयोग से बलटाना में लगाया गया। चौथा भंडारा दर्शन जी के सहयोग से सेक्टर 6 हॉस्पिटल पंचकूला में लगाया गया। पांचवा भंडारा विशाल सिंगला जी के सहयोग से बरवाला में लगाया गया।
सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। सेवा के समय राकेश गोयल, राज मित्तल, अशोक अग्रवाल, अशोक गुप्ता, दिनेश सिंगला एवं सुनील जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। राकेश गोयल ने बताया कि सच्चे मन से की गई सेवा सदैव फलित होती है। क्योंकि परमात्मा हर उस व्यक्ति के हृदय में विराजमान हैं जो सेवा को सर्वोपरि मान कर सच्चे भाव से सेवा करता है।
भंडारी के अंत में ट्रस्ट ने आए हुए सभी आत्मीय जनों और सहयोगियों का समय निकालकर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
