भंडारा लगाकर अगर गरीबों का पेट भरना है तथा पुण्य कमाना है तो सेक्टर 17 लेबर चौंक पर रोजाना भंडारा लगाओ- ओपी सिहाग

पंचकूला, मीडिया जंक्शन- ब्यूरो चीफ : – जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पंचकूला का शहीद भगत सिंह चौक ( सेक्टर 11, सेक्टर 14 , सेक्टर 10 एवं सेक्टर 15 का चौक ) पूरे शहर का सबसे व्यस्त चौक है। इस चौक से हज़ारों वाहन हर रोज गुजरते हैं। ओ पी सिहाग ने कहा कि प्लानिंग के तहत तत्कालीन विभाग हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने इस चौक के साथ लगते सेक्टर 11 एवं सेक्टर 14 की साइट पर बड़े शोरूम वाली मार्केट डिवेलप करने का फैसला लिया था तथा चौक के पास दोनों सेक्टरो में आधा आधा एकड़ जमीन को पार्क डेवलप करने के लिए छोड़ दिया। तत्कालीन हुडा विभाग ने काफी सालों तक दोनों सेक्टरो की इस जगह पर पार्क बनाया भी तथा उसका रख-रखाव भी किया। सिहाग ने कहा कि जब सेक्टर 11 की मुख्य मार्केट में पार्किंग की समस्या आने लगी तब कुछ वर्षो पहले सेक्टर 11 की साइड के पार्क की जगह पक्की पार्किंग बना दी। सेक्टर 14 की तरफ का पूरे एरिया में पार्क ही बना रहा।
जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा पिछले कुछ सालों से सेक्टर 11 में चौक की तरफ बनाई गई नई पार्किंग में कुछ लोग हर मंगलवार को भंडारा/लंगर लगाने लगे। उन लोगों पिछले 3-4 सालों में धीरे-धीरे उस पार्किंग में एक मन्दिर का निर्माण कर लिया तथा उसका आकार भी बढ़ा लिया। अब उन लोगों ने एक कमेटी बनाकर वहां पर पूजा पाठ शुरू करने के साथ भंडारा भी सप्ताह में दो तीन बार लगाना शुरू दिया है तथा पार्किंग की जगह को और ज्यादा कब्जाने का काम शुरू कर दिया है।
जजपा ज़िला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि इसी प्रकार चौक के साथ लगते सेक्टर 14 के पार्क में भी कुछ दूसरे लोगों ने पेड़ के पास पहले 4-5 ईंटों का छोटा सा मन्दिर बनाया अब उन्होंने भी इस पार्क की सरकारी जमीन पर मन्दिर को बढ़ाते बढ़ाते बड़ा बना लिया है तथा काफी जगह को घेर लिया है। इन दोनों अवैध कब्जा वाले स्थानो पर कब्जा धारियों ने अलग अलग देवी देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित कर दी है तथा सुबह शाम पूजा का कार्य शुरू कर दिया है। ज्ञात रहे कि सबसे पहले यहां पर हिम एकता वेलफेयर महासंघ द्वारा सिद्ध सर्व सांझा भंडारा  प्रथा शुरू की थी लेकिन वो पार्किंग जमीन के कारण यहां से सिद्ध जोगी सर्व सांझा लंगर सेवा बंद कर दी थी। फिर उसके बाद ही अन्य शुरू हो ग‌ई थी।
जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि इस चौक पर जब इन कमेटियों द्वारा भंडारा या अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तो पहले से ही भारी ट्रैफ़िक की मार झेल रहे इस चौक पर बड़ा भारी जाम लग जाता है।
ओ पी सिहाग ने कहा कि सबंधित विभाग के बड़े छोटे अधिकारी इस चौक से रोजाना गुजरते हैं परंतु लगता है उन्होंने अपनी आँखों पर पट्टी बाँध रखी है उनको लगातर करोडों रुपये की सरकारी जमीन पर हो रहे कब्जे बिल्कुल ही दिखाई नहीं देते।उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म की आड़ में एक तो करोडों रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर लगे हुए हैं दूसरा इनके द्वारा किए जाने वाले आयोजनों से इस चौक से गुजरने वालों हज़ारों लोगों को जाम लगने के कारण बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओ पी सिहाग ने कहा कि देश में हरेक नागरिक को अपने अपने धर्म में आस्था रखने एवं पूजा अर्चना का पूरा अधिकार है परंतु शहर के मुख्य चौराहे पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके ऐसा करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। उन्होंने जिले के उच्च अधिकारियों, ट्रैफ़िक पुलिस के अधिकारियों एवं संबंधित विभाग हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि तुरंत इन दोनों स्थानों पर किए गए कब्जों को हटाकर सरकारी जमीन खाली करवाने का काम करे अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में दोनों जगहों को कब्जा धारी पूरी तरह अपने घेरे में ले लेंगे।
.-प्रदेश सरकार बहरी, प्रशासन अंधा, क़ब्ज़ा धारियों का चल रहा है धंधा- ओ पी सिहाग

-धार्मिक आस्था की आड़ में करोडों रुपये की पार्क एवं पार्किंग की सरकारी जमीन पर सरे आम क़ब्ज़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *