पंचकूला शहर में दिवाली जैसा माहौल, सुमन सैनी ने भी दी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई

मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/पंचकूला : अग्रवाल सभा पंचकूला के चुनाव में जगमोहन गर्ग की टीम को मिली जीत के बाद शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। जगमोहन गर्ग, महासचिव मुकेश बंसल, प्रेस सचिव राकेश गोयल सहित पूरी टीम का विभिन्न स्थानों पर स्वागत और सम्मान किया जा रहा है। समर्थकों की ओर से जगह-जगह पार्टी और सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने भी जगमोहन गर्ग, मुकेश बंसल, राकेश गोयल सहित पूरी नवनिर्वाचित टीम को जीत की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। रोटरी क्लब की ओर से भी जगमोहन गर्ग, मुकेश बंसल और राकेश गोयल सहित पूरी टीम का स्वागत और सम्मान समारोह किया गया। इसके अलावा श्री राम मंदिर सेक्टर 2 पंचकूला में भी सम्मान समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर प्रेस सचिव राकेश गोयल ने कहा कि चुनाव में समाज के सभी वर्गों से उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। जगह-जगह आयोजित किए जा रहे स्वागत एवं सम्मान समारोहों के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम नए उत्साह के साथ समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

महासचिव मुकेश बंसल ने कहा कि अग्रवाल सभा के चुनाव में समाज के लोगों ने जो आशीर्वाद और विश्वास दिया है, उस पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। टीम समाज को साथ लेकर काम करेगी और सभी की उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *