पंचकूला ( मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा):-एकलव्य पाठशाला द्वारा स्वर्गीय श्री सुदेश भंडारी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में नशा मुक्त हरियाणा हमारा संकल्प एवं जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पुस्तक वितरण समारोह मनाया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि श्री तरुण भंडारी जी राजनीतिक सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार वशिष्ठ अतिथि श्री श्यामलाल बंसल जी मेयर पंचकूला हरियाणा वशिष्ठ अतिथि श्री ओमप्रकाश देवी नगरिया शिवालिक विकास बोर्ड चेयरमैन हरियाणा सरकार वशिष्ठ अतिथि श्री अमरेंद्र सिंह पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री पूर्व चेयरमैन लेबर वेलफेयर बोर्ड हरियाणा सरकार वशिष्ठ अतिथि श्री सुरेंद्र सिंह ट्रैफिक एसीपी पंचकूला विशेष तौर पर उपस्थित रहे जिन्होंने समक्ष अपने विचार सांझा किया और गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल महेशपुर सेक्टर 21 पंचकुला के स्कूल के बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और भविष्य में बच्चों को नशा मुक्त हरियाणा बनाने का संकल्प दिया जिसमें एकलव्य पाठशाला फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कर्मवीर बेदी जी के साथ उनकी संस्था के सभी मेंबर उपस्थित रहे। जनरल सेक्रेटरी रवि बेदी श्री नीलम चौधरी जी
अनिता भारद्वाज उपाध्यक्ष नितिका शर्मा जी मनोज कुमार जी जितेंद्र उर्फ हिमांशु वह एकलव्य पाठशाला के कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें बच्चों को शिक्षा के उपलक्ष में स्टेशनरी देकर उनका मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया।
एकलव्य पाठशाला द्वारा जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क वस्तु वितरण समारोह आयोजित
