उत्तराखंड और पंजाब के निहंग जत्थेबंदियों के बीच विवाद सुलझाने में तरुण भंडारी की भूमिका सराहनीय : बॉबी सिंह

पंचकूला। (मीडिया जंक्शन- विक्रांत /चेतन शर्मा):-उत्तराखंड और पंजाब की निहंग जत्थेबंदियों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने में हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी की महत्वपूर्ण भूमिका की पंचकूला के समाजसेवी एवं सिख नेता बॉबी सिंह ने खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि संवाद और आपसी विश्वास के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच बनी दूरियों को कम करने का जो प्रयास किया गया, वह समाज में भाईचारे और सद्भाव की मिसाल है।

बॉबी सिंह ने कहा कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक संगठन के बीच उत्पन्न मतभेदों का समाधान बातचीत और आपसी समझ से ही संभव है। उन्होंने कहा कि तरुण भंडारी ने पूरे मामले में संयम, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच का परिचय देते हुए दोनों पक्षों को एक मंच पर लाने का सफल प्रयास किया। उनकी पहल से विवाद के समाधान का रास्ता प्रशस्त हुआ और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में मदद मिली।

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और समन्वयकारी भूमिका से न केवल दोनों जत्थेबंदियों के बीच विश्वास बहाल हुआ, बल्कि समाज में यह संदेश भी गया कि संवाद के माध्यम से बड़े से बड़े विवाद का भी शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है।

बॉबी सिंह ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी धार्मिक और सामाजिक संगठन आपसी सम्मान, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ कार्य करेंगे तथा समाज की एकता और सद्भाव को मजबूत बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने वाले ऐसे प्रयासों की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। सभी पक्षों को मिलकर शांति, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे प्रदेश और देश में सामाजिक एकता और भाईचारा और अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *