पंचकूला -(मीडिया जंक्शन- चेतन शर्मा):-
पंचकूला के नजदीक उपरली चौकी की पहाड़ियों में इच्छाधारी बाबा बालक नाथ जी का भव्य मंदिर है इसी मंदिर के भगत ज्ञान सिंह के अनुसार यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती हैं । इसीलिए हर रविवार को यहां भंडारा लगता है।
मंदिर के चेयरमैन व भगत ज्ञान सिंह ने बताया कि यहां इस मंदिर में एम सी चुनाव लड़ने वाले आज़ाद उम्मीद वार को विजयी का आशीर्वाद देकर उसे विजयी बना कर भी भेजा। लेकिन अब पार्षद विजयी होने के बाद इसी मंदिर में माथा टेकने आया तो वहां के लोगों ने इकट्ठे होकर अपनी गांव की समास्याओं का समाधान की मांग रखी और विशेष कर यहां के इच्छाधारी बाबा बालकनाथ मंदिर के लिए कोई रास्ता ना होने के कारण नदी के बीचोंबीच जाना पड़ता है। इन ग्रामीणों का तथा मंदिर के भगत ज्ञान सिंह का कहना है की अगर नदी के बीच की बजाय गांव के बाहर बाहर ही पहाड़ी के साथ-साथ रास्ता बनाया जाए तो इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा तो इस रोड़ समस्या का समाधान हो भी हो जाएगा ।
लेकिन जब मांग पूरी होगी तब देखा जाएगा कि इस गांव की समास्याओं का समाधान हो पाएगा या इस बार आजाद एमसी होने के कारण यहां के लोगों का उदार होगा या ये भी अपने आप में काफी चिंतित प्रश्न है।
इसके अलावा विशेष रूप से आमंत्रित सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट रजि ट्राईसिटी तथा हिम एकता वेलफेयर महासंघ रजि ट्राईसिटी के प्रमुख चेयरमैन विक्रांत शर्मा भी मौजूद थे।
पंचकूला ऊपरली चौंकीं में स्थित मंदिर को बाहरी रास्ता मिल पाएगा या इस बार भी वायदा ही वायदा
