चंडीगढ़ (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत/ कर्मजीत।श):- भवन विद्यालय की छात्र सभ्या निजहावन ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं। 97 प्रतिशत अंकों के साथ सभ्या स्कूल में टॉप करने वाले छात्रों में शामिल होकर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स निवासी सभ्या की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। सभ्या के पिता शोभित निजहावन, बीएसएनएल में एसडीई पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सरिता निजहावन लाइब्रेरियन हैं। परिवार ने बताया कि सभ्या शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसने नियमित रूप से रोजाना करीब पांच घंटे पढ़ाई की।
सभ्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उसने कहा कि पढ़ाई में बेसिक क्लैरिटी और विषयों की मजबूत समझ पर विशेष ध्यान दिया। खास तौर पर गणित उसका पसंदीदा विषय है और भविष्य में वह वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) बनकर देश की सेवा करना चाहती है।
उसकी बहन श्रीया ने भी सभ्या का लगातार उत्साह बढ़ाया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभ्या की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभ्या की इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी है।
रोजाना 5 घंटे पढ़ाई से सभ्या निजहावन ने हासिल किए 97 फीसदी अंक,
