पंचकूला में ‘सिद्ध जोगी’ भजन उत्सव की धूम: हिमाचली धाम और भजनों की रसधार में डूबे श्रद्धालु

पंचकूला ( मीडिया जंक्शन-/ चेतन शर्मा ):-

पंचकूला के सेक्टर-10 स्थित कम्युनिटी सेंटर में  श्रद्धा, भक्ति और हिमाचली संस्कृति का एक अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) ट्राईसिटी के प्रमुख चेयरमैन वावा विक्रांत शर्मा जी ने बताया कि  आयोजित वार्षिकोत्सव ‘सर्व साझां भजन उत्सव’ और बाबे दा प्रशादा ‘हिमाचली धाम’   में हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने बाबा बालकनाथ जी का आशीर्वाद लिया और हिमाचल की पारंपरिक विरासत का आनंद लिया।

*भक्तिमय आगाज और दिव्य दरबार* –  रविन्द्र नक‌ई तथा ऊमेश शर्मा ने कहा कि उत्सव का शुभारंभ सुहाने मौसम के बीच श्री गणपति जी की स्तुति और बाबा बालकनाथ जी के पवित्र धूना प्रज्वलन के साथ हुआ। ट्रस्ट के चेयरमैन विक्रांत वावा तथा  अश्वनी शर्मा बरवाला ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष 6 मई को पूरी परंपरा और मर्यादा के साथ मनाया जाता है। बाबा जी के दिव्य दरबार को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था, जहाँ श्रद्धालुओं ने सामूहिक चालीसा और आरती कर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

*संत-महात्माओं का सानिध्य*-इस अवसर पर ट्राईसिटी और आसपास के क्षेत्रों से आए प्रमुख संत-महात्माओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति  से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने भक्तों को अपना आशीर्वाद देते हुए समाज में एकता, शांति और सेवा का संदेश दिया।

*अमित मितू के भजनों पर झूमे भक्त*-
रविन्द्र राणा, तिलकराज राणा,  एके शर्मा का कहना है कि
हिमाचल के विख्यात टीवी गायक अमित मितू और उनकी टीम ने अपनी सुरीली आवाज़ से कार्यक्रम में समां बांध दिया। बाबा बालकनाथ जी के भजनों की ऐसी रसधार बही कि पांडाल में मौजूद श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और भक्ति में सराबोर होकर नाचने लगे।
समाजसेवी पंडित राम कृष्ण शर्मा और ने इस मौके पर कहा, “अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना ही समाज और राष्ट्र के उत्थान का एकमात्र मार्ग है।”

*मुख्य आकर्षण: पारंपरिक ‘हिमाचली धाम’ और पत्ता-पत्तल*
उत्सव का सबसे विशिष्ट आकर्षण पारंपरिक ‘हिमाचली धाम’ रहा। हरीश शर्मा, देशराज शर्मा, बृजमोहन शर्मा ने जानकारी दी कि इसे विशेष रूप से हिमाचल से बुलाए गए रसोइयों (बौटियों) द्वारा पीतल के बर्तनों (चरोटियों) में शुद्धता और पौष्टिकता के साथ तैयार किया गया था। ओर धाम को स्वादिष्ट कर दिया।

*धाम के विशेष व्यंजन*:
प्रधान निर्मल लुवाणा, भगत रमेश रैला, प्रवीण कुमार ने बताया कि पकौड़ा कड़ी और अंगुर मदरा, सफेद चने मदरा और राजमाह मदरा, पहाड़ी मटर-पनीर मदरा और चना दाल, माह की दाल और काले चने का खट्टा ब्रेड मीठा, चावल और रूमाली रोटी
हजारों भक्तों ने पंगत में बैठकर टोरी की पतलों (पत्तों से बनी प्लेट्स) पर भोजन किया। इन पारंपरिक पतलों में भोजन करना न केवल सांस्कृतिक अनुभव था, बल्कि इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों की भी सराहना की गई।

*सामाजिक सौहार्द का संदेश* ट्रस्ट के पदाधिकारियों चेयरमैन विक्रांत शर्मा, ऊमेश शर्मा तथा प्रधान निर्मल लुवाणा,  और  ने कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य सामाजिक समरसता और राष्ट्र की समृद्धि है। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के सुखविंदर बिट्टू, दिनेश शर्मा, पवन महाजन,  राकेश शर्मा,रोशन लाल,  विनोद शर्मा, एडवोकेट दिनेश चतरथ, डाक्टर सीमा गुप्ता, संदीप सिंह  और गुरमीत लुवाणा, , अवतार सैणी, पवन शर्मा,   ने सभी अतिथियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।

*विशेषता*:
पंडित आरके शर्मा जी ने कहा कहा कि ट्राईसिटी में यह उत्सव अपनी शुद्ध हिमाचली संस्कृति और पारंपरिक स्वाद के लिए पहचाना जाता है। टोरी की पत्तल में परोसा जाने वाला भोजन न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल है, बल्कि यह श्रद्धालुओं को उनकी प्राचीन जीवनशैली से भी जोड़ता है।

सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट रजि ट्राईसिटी कार्यक्रम कमेटी पंचकूला –  प्रमुख चेयरमैन वरिष्ठ पत्रकार विक्रांत वावा जी,    सलाहकार , सुखविंदर बिट्टू, दिनेश शर्मा, हेमंत, विनोद जिंदल, तनू शर्मा दुबई, कुलदीप गुप्ता के अलावा
हिम एकता वेलफेयर महासंघ यूनिट  जीरकपुर से विनोद ढकौली, सतीश शर्मा, राजीव जेतली, सुशील कुमार, जोगिंदर डोगरा, पंकज राजसंनस जयूलरस  ने भी कार्यक्रम को सफल करने में सहयोग किया।

सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट रजि कार्यक्रम कमेटी पंचकूला के प्रधान निर्मल लुवाणा,  उपाध्यक्ष भगत रमेश रैला, वित्त सचिव ऊमेश शर्मा ने बताया कि
*सिद्ध जोगी बाबे दा प्रशादा दी सेवादार युवा टीम*   के    श्री संदीप सिंह ,श्री प्रवीण कुमार, श्री राज कुमार श्री नरेंद्र,श्री विकी,श्री ईशान,श्री शेरू, श्री सौरभ,श्री प्रिंस,श्री सतनाम, श्री जसविंदर, श्री अजय कुमार, श्री अमन,श्री जिती कुड़ी,श्री जस्सी,श्री रवि, श्री रमन,श्री योगेश,श्री भूपेन्द्र  डीसी, श्री लक्की ओमी के अलावा मोहित कालिया, कुलदीप चंद, पवन धीमान, ज्योति, पंकज मनचंदा
ने कहा कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य सामाजिक समरसता और राष्ट्र की समृद्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *