5.65 लाख की शुरुआती कीमत में निसान ऑल-न्यू ग्रेवाइट लॉन्च

चंडीगढ़(मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत):-निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज 5.65 लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत में ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट को लॉन्च करने का एलान किया। बोल्ड और गेम चेंजिंग 7-सीटर एमपीवी ग्रेवाइट भारत में निसान के सफर के नए अध्याय की शुरुआत है।
भारत से प्रेरित मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया ग्रेवाइट भारत में निसान मोटर इंडिया के नवीनतम प्रोडक्ट ऑफेंसिव का पहला प्रोडक्ट है। यह भारत में कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता और मौजूदगी को दर्शाता है।
इस मॉडल का नाम ‘ग्रेवाइट’ भारत के 1.4 अरब लोगों और राष्ट्र की विविधता को आकार देने वाली 19,000 भाषाओं एवं रीति-रिवाजों से प्रेरित है। ग्रेवाइट को भारतीय परिवारों की बदलती महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसमें रोड पर शानदार मौजूदगी के साथ स्पेस, वर्सटैलिटी, कम्फर्ट और रोजाना की व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।
निसान एंड इनफिनिटी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं मिडिल ईस्ट, केएसए, सीआईएस एवं भारत के प्रेसिडेंट थियरी सबाग ने कहा, ‘ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट सिर्फ एक प्रोडक्ट की लॉन्चिंग नहीं है, बल्कि यह भारत में निसान के सतत विकास के नए चरण की शुरुआत है।’
खास पहचान के लिए निसान के सिग्नेचर ‘C’ डिजाइन लैंग्वेज के साथ बोल्ड और पर्पजफुल स्टांस है। 2 से लेकर 7 सीटिंग तक के कॉन्फिगरेशन की फ्लेक्सिबिलिटी के साथ बेहतरीन मॉड्युलैरिटी और लगेज स्टोरेज के मामले में बेस्ट-इन-क्लास वर्सटैलिटी है। 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और ब्रेक असिस्ट समेत 30 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स है। कुल 5 कलर ऑप्शन – फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, स्टॉर्म व्हाइट और मेटलिक ग्रे में उपलब्ध होगा ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट भारतीय परिवारों की विविधता, व्यापकता एवं महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित है। इसकी मॉड्यूलर सीटिंग से लेकर इसके कमांडिंग स्टांस तक, हर खूबी दिखाती है कि कैसे भारतीय ग्राहक रहते हैं, यात्रा करते हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *