हरिहर मंदिर सेक्टर-12ए कमेटी ने अग्रवाल सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को किया सम्मानित

मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/पंचकूला। हरिहर मंदिर सेक्टर-12ए की कम्युनिटी की ओर से अग्रवाल सभा पंचकूला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित प्रधान जगमोहन गर्ग सहित पूरी कार्यकारिणी का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह में अग्रवाल सभा के प्रधान जगमोहन गर्ग, वरिष्ठ सदस्य सत प्रकाश अग्रवाल, महासचिव मुकेश बंसल, सुभाष सिंगला, प्रेस सचिव राकेश गोयल, संदीप गर्ग, अतुल गर्ग, मुकेश गोयल, दिनेश मित्तल और श्रवण सिंगला सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।

हरिहर मंदिर कमेटी की ओर से प्रधान सतपाल गोयल, विजय गोयल, अनिल बंसल, प्रवीण गोयल, सज्जन जिंदल, कृष्ण कुमार, सुनीत गुप्ता, सुनील गर्ग, रजनीश बंसल, रविंद्र कंबोज और प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज को एकजुट रखने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी से समाजसेवा, धार्मिक गतिविधियों, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

अग्रवाल सभा के प्रधान जगमोहन गर्ग ने सम्मान एवं अभिनंदन के लिए हरिहर मंदिर कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के सभी सदस्यों को साथ लेकर आपसी भाईचारे, एकता और सेवा भावना को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी। समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं के सहयोग से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
****
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल ने अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी से की मुलाकात

भाजपा पंचकूला के जिलाध्यक्ष अजय मित्तल ने अपने निवास पर अग्रवाल सभा पंचकूला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ बैठक की। सभा के प्रधान जगमोहन गर्ग की अध्यक्षता में हुई इस मुलाकात के दौरान सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाजहित के कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अजय मित्तल ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

–प्रधान जगमोहन गर्ग सहित पूरी टीम का किया अभिनंदन, सामाजिक एकता, भाईचारे और समाजसेवा को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *