अग्रवाल समाज की मजबूती के साथ जरूरतमंदों का सम्मान भी रहेगा प्राथमिकता : जगमोहन गर्ग

मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/पंचकूला।

मिडालियन सिग्नेचर में नवनिर्वाचित टीम का सम्मान, 100 से अधिक सदस्य हुए शामिल।

अग्रवाल सभा पंचकूला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में जीरकपुर स्थित होटल मिडालियन सिग्नेचर में विशेष समारोह आयोजित किया गया। होटल प्रबंधन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक अग्रवाल समाज के सदस्यों ने भाग लेकर प्रधान जगमोहन गर्ग और उनकी टीम को बधाई दी। इस दौरान समाजसेवा, एकजुटता और जरूरतमंद परिवारों की सहायता को लेकर संकल्प लिया गया।
***””*
राकेश गोयल को बताया टीम का हनुमान

समारोह में जगमोहन गर्ग ने प्रेस सचिव राकेश गोयल, जिन्हें समाज में पप्पू जी के नाम से जाना जाता है, की विशेष सराहना की। उन्होंने उन्हें अपनी टीम का ‘हनुमान’ बताते हुए उनके समर्पण, सक्रियता और सहयोग की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में पुनीत बंसल ने समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का श्रेय महासचिव मुकेश बंसल को देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें सामाजिक कार्यों से जुड़ने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

प्रधान जगमोहन गर्ग ने कहा कि करीब 10-12 वर्ष पहले हरियाणा सरकार के एक अधिकारी से मुलाकात के दौरान उन्हें अपने समाज के लिए विशेष रूप से काम करने की प्रेरणा मिली थी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के लोग स्वाभिमानी होते हैं और अपनी आर्थिक परेशानियों को सार्वजनिक करना पसंद नहीं करते। इसलिए सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने संकल्प लिया कि बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। खास बात यह रहेगी कि सहायता लेने वाले परिवार की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मदद के साथ जरूरतमंद के आत्मसम्मान की रक्षा करना भी जरूरी है।

बैठक मेंप्रधान जगमोहन गर्ग, महासचिव मुकेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंगला, उपाध्यक्ष नवराज जिंदल, वित्त सचिव सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव डॉ. राजेश बिंदल, प्रेस सचिव राकेश गोयल और लेखा परीक्षक विकास भौजिया तथा कार्यकारिणी सदस्यों में दिनेश कुमार मित्तल, अतुल गर्ग, अमित गोयल, मुकेश गोयल, प्रदीप बंसल, बजरंग लाल शुक्ल, महेंद्र पाल बंसल, प्रवीण गर्ग, संदीप गर्ग और तेजपाल गुप्ता , श्रवण कुमार सिगला आदि सदस्य शामिल रहे।

शामिल विशेष बॉक्स

1. वित्त सचिव सतीश कुमार अग्रवाल : सभा के हिसाब-किताब में रहेगी पारदर्शिता

नवनिर्वाचित वित्त सचिव सतीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभा के पैसों का पूरा हिसाब-किताब व्यवस्थित और पारदर्शी रखा जाएगा। आय और खर्च का रिकॉर्ड स्पष्ट रहेगा, ताकि सदस्यों को आर्थिक गतिविधियों की सही जानकारी मिल सके। उनका प्रयास रहेगा कि समाज से मिलने वाले सहयोग का उपयोग जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक कार्यों में सही तरीके से किया जाए।

1. वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंगला : सभी को साथ लेकर चलना प्राथमिकता

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंगला ने कहा कि समाज की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उनका प्रयास रहेगा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर समाजहित के कार्य किए जाएं। बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का बेहतर इस्तेमाल कर नई कार्यकारिणी को मजबूत बनाया जाएगा। समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

1. लेखा परीक्षक विकास भौजिया : खर्च का पूरा हिसाब रखेंगे

नवनिर्वाचित लेखा परीक्षक विकास भौजिया ने कहा कि सभा के आय-व्यय का रिकॉर्ड सही तरीके से जांचा जाएगा। प्रत्येक खर्च का पूरा विवरण रखा जाएगा, ताकि आर्थिक मामलों में किसी तरह की परेशानी न आए। उनका प्रयास रहेगा कि सभा के कामकाज में पारदर्शिता बनी रहे और सदस्यों का संगठन के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *