पंचकूला (मीडिया जंक्शन- चुनाव 22 मार्च को विक्रांत शर्मा):-*सीनियर सिटीजंस कोंसिल पंचकूला के मैनेजिंग कमेटी के चुनाव 22 मार्च, 2026 को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक होंगे। वोट कोंसिल भवन में डाले जाएंगे तथा उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। रविन्द्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने ने भी अपने साथियों के साथ अपने पर्चे दाखिल किए। प्रधान पद के लिए रविंद्र शर्मा, उप प्रधान पद के लिए रेखा साहनी, महासचिव के पद के लिए विजय सचदेवा, सचिव पद के लिए अनिमेष गोयल तथा वित्त सचिव के पद के लिए अविनाश मालिक ने रिटर्निंग ऑफिसर के सम्मुख अपने अपने चुनावी पर्चे दाखिल किए। टीम की हौंसला अफजाई के लिए भारी मात्रा में कॉलेजियम मेंबर्स इकट्ठा हुए और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। रविन्द्र ने बताया कि उनके आवाह्न से अबकी बार महिलाएं भी बड़ी मात्रा में कॉलेजियम मम्बर्स बनी और मातृशक्ति का स्नेह हमारी टीम के साथ हैं।
सीनियर सिटीजंस कोंसिल पंचकूला के चुनाव 22 मार्च को
