पंचकूला, (मीडिया जंक्शन/ विक्रांत/ चेतन शर्मा,):-। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में माता मनसा देवी मंडल द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल एवं मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स के संयुक्त नेतृत्व में यह पद यात्रा राजीव कॉलोनी से शुरू होकर इंदिरा कॉलोनी तक निकाली गई। पदयात्रा में सैकड़ो कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उमंग, उत्साह के साथ भाग लिया और पार्टी के समर्थन में जमकर नारे लगाए। यात्रा के समापन पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने पार्टी के 47 वेँ स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियां और विकास कार्य ही भाजपा की पहचान हैं। उन्होंने कहा, भाजपा की असल ताकत पार्टी के कार्यकर्ता है, जो संगठन के माध्यम से देश और समाज की सेवा में सैदव तत्पर रहते है। माता मनसा देवी मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा वत्स ने बताया कि पदयात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। पदयात्रा बेहद अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य भाजपा मंडल इकाई की भव्य पदयात्रा
