जीरकपुर ( मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत):-डेराबस्सी नगर कौंसिल में भाजपा की उम्मीदवारों को काउंटिंग सेंटर में जरूरी दिशा निर्देश के बारे में जानकारी दी गई। नगर कौंसिल डेराबस्सी के 17 वार्डो से चुनाव लड़े उम्मीदवारों को आज भाजपा मंडल डेरा बस्सी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष पवन धीमान पम्मा की उपस्थिति में सभी उम्मीदवारों और काउंटिंग एजेंट को काउंटिंग सेंटर में याद रखने वाली जरूरी बातों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
कानूनी पक्ष और मौके पर दिमाग का उपयोग करके अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र वैष्णव ने सभी उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी दी और मजबूती से अपने अपने बूथ की गिनती के समय जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया ताकि किसी भी प्रकार कीधांधली ना हो सके इस अवसर पर सभी उम्मीदवार और उनके सहयोगी उपस्थित थे
भाजपा ने कहां दी दिशा निर्देश की जानकारी दी गई
