. अर्चना गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर अजय मित्तल ने दी बधाई

पंचकूला, (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा/ चेतन शर्मा)::-

भाजपा पंचकूला के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अजय मित्तल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा की वरिष्ठ एवं समर्पित महिला कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिला एवं प्रदेश स्तर पर विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता एक कुशल संगठनकर्ता होने के साथ-साथ अपने विनम्र स्वभाव, सकारात्मक सोच एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार के कारण संगठन में बेहद लोकप्रिय हैं।

अजय मित्तल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन की कमान एक महिला कार्यकर्ता को सौंपना समस्त हरियाणा वासियों, विशेषकर महिलाओं के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *