शपथ ग्रहण समारोह संकल्प पत्र में किये गए वादों की सिद्धि की शुरुआत – अजय मित्तल

पंचकूला, (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत):-

पंचकूला सेक्टर पांच के इंद्रधनुष सभागार में नवनिर्वाचित मेयर श्याम लाल बंसल और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंचकूला नगर निगम में 33 फीसदी महिला पार्षदों का प्रतिनिधित्व पंचकूला वासियों के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, मेयर सहित भाजपा के 17 पार्षदों की जीत तो विशेष है ही पर उससे भी अधिक महत्वपूर्ण भाजपा के टिकट पर 33 फीसदी महिला पार्षदों की जीत है। अजय मित्तल ने कहा, लोकसभा में कांग्रेस के विरोध के कारण मातृ शक्ति वंदन बिल भले ही पारित न हो सका परन्तु पंचकूला की जनता ने इस बिल के पक्ष में अपना प्रचंड समर्थन देकर पूरे देश के सामने एक शानदार उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह हमारे लिए संकल्प पत्र में किये गए वादों की सिद्धि की शुरुआत है। अजय मित्तल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बड़ौली सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का पंचकूला में प्रचंड जीत दिलवाने में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *