टिहरी गढ़वाल विकास परिषद का आम अधिवेशन 14 जून 2026 को

चंडीगढ़) मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा/चेतन):-24 मई 2026 रविवार को गढ़वाल भवन में टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई जिसमें भारी संख्या में कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया जिसमें मातृशक्ति ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
बैठक के प्रारंभ में परिषद के महासचिव ने परिषद के दिवंगत जनों को मौन श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त किया, तथा सर्वसम्मति से आगे की कार्यवाही प्रारंभ की।
परिषद के प्रधान दीपक उनियाल में कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा महासचिव गौतम सिंह बिष्ट ने 2 साल की संक्षिप्त कार्यवाही एवं आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
जिसे कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।
इस दौरान आम बैठक/ जनरल हाउस 14 जून 2026 रविवार को प्रातः 10:30 बजे गढ़वाल भवन सेक्टर 29 ए चंडीगढ़ में ग्राउंड फ्लोर पर संपन्न किए जाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किया और परिषद की बेहतरी के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
संस्था के महासचिव ने कहा कि सर्वसम्मति से आम बैठक में परिषद के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। इस प्रक्रिया में परिषद के सभी आजीवन सदस्य और 2024 से 2026 के कार्यकाल में बने सदस्य ही अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। इसलिए सभी सदस्यों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में जनरल हाउस में आने की कृपा करें उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, तथा दिन के भोजन की व्यवस्था भी गढ़वाल भवन में ही होगी।
बैठक के अंत में परिषद के प्रधान दीपक उनियाल ने सभी महानुभावों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *