चंडीगढ़/मनीमाजरा, (मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा):-
मनीमाजरा मुख्य बाजार के व्यापारियों और दुकानदारों द्वारा शर्मा ट्रेडर्स के पास पुलिया पर एक विशाल लंगर भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत से पूर्व खेड़ा मनीमाजरा मुख्य बाजार में सभी दुकानदारों और गणमान्य नागरिकों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद प्रसाद वितरण का कार्य शुरू हुआ। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरी-आलू की सब्जी और हलवे का स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक व सामाजिक कार्य को सफल बनाने में स्थानीय व्यापारियों का विशेष सहयोग रहा। सहयोग देने वाले मुख्य व्यवसायियों व प्रबुद्ध नागरिकों में ओमप्रकाश बुद्धिराजा, प्रदीप बागरा, महावीर शर्मा, जयनारायण शर्मा, ओमनारायण शर्मा, प्रवीन गुप्ता, संदीप बंसल, गजानंद ज्वैलर्स, आनन्द साइकिल, दिनेश गर्ग, काका बैग हाउस, नितिन कपुर, पन्ना स्वीट्स, राजीव गांधी और नंदा ट्रेडर्स प्रमुख रूप से शामिल रहे।
भंडारे में विशेष अतिथि के रूप में ‘ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन’ के प्रधान एस.एस. परवाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय, हरीश कुमार और झूलेलाल ने विशेष तौर पर शिरकत की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के इस सांझा प्रयास की सराहना करते हुए समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य जनों और व्यापारियों ने परम पिता परमात्मा से देश, प्रदेश और विशेषकर हमारे चंडीगढ़-मनीमाजरा की सुख, शांति, आपसी सौहार्द और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की।
प्रेस नोट
मनीमाजरा मुख्य बाजार में व्यापारियों द्वारा विशाल लंगर भंडारे का आयोजन; समाज की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
