देश में शहीदों के स्मारक व सूचक बोर्ड का रखरखाव करना अति आवश्यक है – हिंद संग्राम परिषद्

देश में शहीदों के स्मारक व सूचक बोर्ड का रखरखाव करना अति आवश्यक है – हिंद संग्राम परिषद्

पंचकूला( मीडिया जंक्शन-/ चेतन शर्मा):– जो देश पर हुये कुर्बान उनकी कुर्बानी को याद रखना भी देश व देशवासियों का कर्तव्य भी बनता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध समाजिक संस्था हिंद संग्राम परिषद् के प्रमुख अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह, उपाध्यक्ष प. वासुदेव नादौन, प्रमुख महासचिव निष्काम चतरथ,  प्रमुख वित्त सचिव हरीश शर्मा  ने भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी के अलावा तथा अपने अपने प्रदेश के स्थानीय नेताओं व प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि देश, प्रदेश व जिले में जहां जहां भी शहीदों के स्मारक बने हुए हैं या सूचक बोर्ड आदि लगे हुए हैं उनका रखरखाव रखना भी अति आवश्यक है। इसको प्रथमिकता के आधार पर लेना चाहिए।
परिषद् ने कहा कि हरियाणा के जिला पंचकूला में शहर के सेक्टर 11 व 12 रोड़ पर शहीद कैप्टन रोहित कौशल मार्ग सेक्टर 12 के लिए मार्ग दर्शक सूचक बोर्ड लगा हुआ है। लेकिन इस बोर्ड के आसपास इतनी दयनीय दुर्दशा है कि बोर्ड खुद ही अपने आप पर आंसू बहा रहा है। उबाडखवाड फुटपाथ, बोर्ड स्टैंड के पास भी टूटा हुआ स्थान तथा गंदगी का अंबार लगा हुआ है ।

परिषद् के प्रमुख फाऊंडर   सम्मानित समाजसेवी विक्रांत शर्मा तथा सलाहकार दिनेश चतरथ ने बताया कि ये संस्था गैर राजनीतिक, विशुद्ध सामाजिक संस्था, जो राष्ट्र,मानव व समाज सेवा को समर्पित है।
हिंद संग्राम परिषद के महासचिव निष्काम चतरथ, वित्त सचिव हरीश शर्मा  के अलावा सुखविंदर बिट्टू, डाक्टर सीमा गुप्ता, डा जरनैल सिंह  तथा चंडीगढ़ ट्राइसिटी प्रभारी अवतार सैणी व प्रेस सचिव अमित गोयल ने कहा कि परिषद् द्वारा एक पौधा शहीदों के नाम का भी पौधारोपण मिशन लगातार जारी है। इसके अलावा परिषद् द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवियों को हिंद संग्राम समाजसेवी, खेल , शिक्षा, बहादुरी व अन्य को अवार्ड देकर अलग-अलग समय पर सम्मानित किया जाता है और किया भी जाएगा। वैसे इस अवार्ड की हर समाजसेवी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है । इसके अलावा नशामुक्त भारत तथा स्कूलों में योगा तथा ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिए छोटे बच्चों से ही शुरूआत स्कूलों से शुरू करना चाहिए। ताकि स्वस्थ भारत व स्वच्छ भारत बने ओर सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों से ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना अति आवश्यक रुप से शुरू करनी चाहिए जिससे भविष्य में इससे सड़क दुर्घटनाओं पर भी बहुत ज्यादा गहरी कमी होगी। हिंद संग्राम परिषद् द्वारा ‘एक दिवार नेकी की’ जरूरत मंद लोगों के लिए शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *