पंचकूला प्रभारी रवि बतान बने प्रदेश मंत्री, अजय मित्तल ने दी बधाई

पंचकूला, ( मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):-

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने पंचकूला जिला प्रभारी रवि बतान को हरियाणा प्रदेश संगठन में प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पार्टी मुख्यालय पंचकमल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भारी तादाद में आये पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रवि बतान के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्णय की सराहना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि रवि बतान संगठन के समर्पित सिपाही और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ता हैं। अजय मित्तल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि रवि बतान के अनुभव से प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होंगे ।

इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश मंत्री रवि बतान ने पंचकूला के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का वह हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी मेहनत और समर्पण के आधार पर आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रवि बतान के प्रदेश मंत्री बनने पर इसे पंचकूला जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *