पंचकूला।( मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा):- ॐ श्री पंचमुखी हनुमान भंडारा सेवादल जी की असीम कृपा एवं अनुकम्पा से पंचकूला के सेक्टर-8 स्थित मुख्य डाकघर के नजदीक वट वृक्ष के नीचे 37वें भंडारे का आयोजन मंगलवार को श्रद्धापूर्वक किया गया। यह ट्राईसिटी में आयोजित 37वां भंडारा बताया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
इस अवसर पर भंडारा सेवादल के रामकिशन अग्निहोत्री प्रधान ने भी श्री पंचमुखी हनुमान जी के चरणों में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की उपासना से मनुष्य को आत्मसंतुष्टि एवं आत्मशांति प्राप्त होती है। उन्होंने ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अपनी रुचि व्यक्त करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं सेवादारों को भंडारे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि श्री पंचमुखी हनुमान जी की कृपा सभी भक्तों एवं सेवादारों पर सदैव बनी रहे।
भंडारा सेवादल के महासचिव रुपेश त्रिवेदी ने बताया कि स्थानीय मार्केट के श्रद्धालु एवं सेवादार लंबे समय से इस धार्मिक सेवा में तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से हन्नी जी वरिष्ठ वित्तसचिव,लक्ष्मण ठाकुर सहवित सचिव, , अशोक वर्मा सचिव, विक्रांत भाई उपाध्यक्ष , राजकुमार सलाहकार के अलावा सेवा दल से ठेकेदार महेंद्र, सचिन बंसल , शिवा ,शुभम, आशीष, योग भुषण सिंह सहित अन्य भक्त एवं सेवादार शामिल हैं।
लक्ष्मण ठाकुर ने कहा कि श्री पंचमुखी हनुमान जी के आशीर्वाद से आज लड्डू का प्रशाद, चावल तथा चने की दाल का तथा मिक्स दाल का भंडारा आयोजित हुआ।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया और श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
ॐ श्री पंचमुखी हनुमान सेवादल द्वारा पंचकूला में 37वां भंडारा श्रद्धापूर्वक संपन्न
