*श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा पांच विशाल भंडारों की सेवा*

मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ पंचकूला :- श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा धर्मनगरी पंचकूला में पांच विशाल भंडारों की सेवा दी गई।

पहला भंडारा श्रीमती कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत्य भगवान सिंगला जी (10, NAC, चंडीगढ़) के सहयोग से माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में लगाया गया। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।

दूसरा भंडारा जी एल अरोड़ा जी के सहयोग से सेक्टर 32 चंडीगढ़ में लगाया गया। तीसरा भंडारा नितिन बंसल जी के सहयोग से सेक्टर 6 पंचकूला में लगाया गया। चौथा भंडारा शीला रानी जी के सहयोग से सेक्टर 16 पंचकूला में लगाया गया। और पांचवे भंडारे की सेवा रमेश कुमार जी के सहयोग से पीजीआई में रही।

सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। सेवा के समय राकेश गोयल, राज मित्तल, अशोक अग्रवाल, दिनेश सिंगला, गिरिजेश राय एवं प्रियंका भारद्वाज आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी का सहयोग और उपस्थिति के लिए आत्मिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *