देव दीपावली पर अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन चौक पर जलाए दीप, दिया एकता और भाईचारे का संदेश में

विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/मीडिया जंक्शन-/पंचकूला:- देव दीपावली एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अग्रवाल सभा पंचकूला की ओर से महाराजा अग्रसेन चौक पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समाज में प्रेम, सद्भावना, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। प्रधान जगमोहन गर्ग की अगुवाई में महाराजा अग्रसेन चौक पर आकर्षक दीपमाला सजाई गई, जिससे पूरा चौक दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम में पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, सत्यप्रकाश अग्रवाल और शिवालिक बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश (देवी नगर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी के सदस्यों, महिला शक्ति और युवा साथियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्रधान जगमोहन गर्ग ने कहा कि देव दीपावली और श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हमें सेवा, प्रेम, समानता और मानवता का संदेश देते हैं। महाराजा अग्रसेन चौक पर दीपमाला सजाने का उद्देश्य समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से सामाजिक एकता और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।

सभा के प्रेस सचिव राकेश गोयल ने बताया कि इस पावन अवसर पर सत्यप्रकाश अग्रवाल की ओर से भंडारे की सेवा भी की गई। इसमें श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को छोले-पूरी, हलवा, चाय और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे की सेवा देर रात तक जारी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा कार्य में महिला शक्ति की भी विशेष भागीदारी रही।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंगला, उपाध्यक्ष नवराज मित्तल, वित्त सचिव सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव डॉ. राजेश बिंदल, प्रेस सचिव राकेश गोयल और लेखा परीक्षक विकास भौजिया सहित दिनेश कुमार मित्तल, अतुल गर्ग, अमित गोयल, मुकेश गोयल, प्रदीप बंसल, महेंद्र पाल बंसल, संदीप गर्ग, राज मित्तल, योगराज बंसल, अशोक गुप्ता, दिनेश सिंगला, सुभाष जैन, सज्जन जिंदल, सुनील जैन सहित अन्य सभा सदस्य मौजूद रहे।

सभी ने दीप जलाकर समाज में एकता, सेवा, सद्भाव और खुशहाली का प्रकाश फैलाने का संकल्प लिया।

– प्रधान जगमोहन गर्ग की अगुवाई में हुई दीपमाला, सत्यप्रकाश अग्रवाल ने लगाया भंडारा; देर रात तक चला सेवा का सिलसिला, महिला शक्ति ने भी निभाई भागीदारी

फोटो : देव दीपावली एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर महाराजा अग्रसेन चौक पर दीपमाला करते मेयर शाम लाल बंसल, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, शिवालिक बोर्ड चेयरमैन ओम प्रकाश, सत्यप्रकाश अग्रवाल और अग्रवाल सभा के प्रधान जगमोहन गर्ग सहित अन्य सदस्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *