विक्रांत शर्मा ब्यूरो मीडिया जंक्शन-/पंचकूला
:- प्रोफेशनल टीचर्स एसोसिएशन (PTA) के सहयोग से पारस हॉस्पिटल द्वारा होटल सैफ्रॉन पार्क, सेक्टर-5, पंचकूला में शिक्षकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में पारस हॉस्पिटल के चेयरमैन–कार्डियोलॉजी डॉ. अनुराग शर्मा ने स्वास्थ्य जागरूकता सत्र को संबोधित किया। उन्होंने हृदय को स्वस्थ रखने, समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने तथा बीमारी के प्रारंभिक लक्षणों को नजरअंदाज न करने के महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली में शिक्षक अक्सर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं दे पाते, इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ आदतें बेहद आवश्यक हैं।
पारस हॉस्पिटल की ओर से श्री धीरज के. सिंह, DGM–Sales & Marketing तथा श्री विवेक मिश्रा, Manager–Sales & Marketing ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर PTA के अध्यक्ष श्री अरुण गोयल, उपाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष श्री वी.बी.टी. मलिक, महासचिव श्री अंकित महाजन, कोषाध्यक्ष श्री रोहित कुमार, संयुक्त सचिव श्री मनप्रीत सिंह तथा संयुक्त सचिव (वित्त) श्रीमती चारु गोयल उपस्थित रहे। PTA के सलाहकार श्री संजय, श्री अनुराग, श्री कुलविंदर, श्री सुधीर, श्री विशाल तलवार एवं श्री चंदन बंसल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मनोज सिंह के विशेष प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित सदस्यों के लिए होटल में डिनर का आयोजन किया गया।
PTA ने पारस हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है” और शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।
