पंचकूला/ विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/ मीडिया जंक्शन-:-मृत्यु के बाद भी दूसरों को जीवन देने की अनूठी पहल, अंगदान कर समाज के सामने पेश की मिसाल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर स्वयं कराया अंगदान के लिए पंजीकरण
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत हितैषी फाउंडेशन, पंचकूला द्वारा आयोजित देहदान-अंगदान सम्मान समारोह में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
हितैषी फाउंडेशन के अनुरोध पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर बनना स्वीकार किया
अंगदान जागरूकता अभियान को हरियाणा के हर जिले तक पहुंचाने का लिया संकल्प
अंगदान की मुहिम को प्रदेशव्यापी बनाने के लिए प्रत्येक जिले में अभियान की टीम गठित करने का किया आह्वान
नमो सेवा पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जुड़ने की अपील
देहदान-अंगदान करने वाले नागरिकों के परिजनों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव की सराहना की
