मीडिया जंक्शन-/विक्रांत शर्मा ब्यूरो/चंडीगढ़:- पंजाब के गांवों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में फुटबॉल और वॉलीबॉल में अपना दमखम दिखाएंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस तीसरे संस्करण का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित कर खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना है।
फेस्टिवल में 1,400 से अधिक गांवों की 2,000 से ज्यादा टीमें 70 से अधिक स्थानों पर मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिताएं क्लस्टर, ब्लॉक और जोनल स्तर से आगे बढ़ेंगी और नवंबर में मोहाली में होने वाले ग्रैंड फिनाले के साथ संपन्न होंगी। फुटबॉल में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग, जबकि वॉलीबॉल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग के मुकाबले होंगे।
फेस्टिवल का उद्घाटन 19 सितंबर को शाम 4 बजे कालेवाल पीडीसी स्पोर्ट्स ग्राउंड, माजरी, खरड़-कुराली बाईपास में होगा। इसके बाद अंडर-14 फुटबॉल का मुकाबला खेला जाएगा।
प्रतियोगिता से आगे बढ़कर यह फेस्टिवल ग्रामीण पंजाब के बच्चों तक खेलों की पहुंच बढ़ाने का प्रयास है। खेल के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें गांव से बाहर एक व्यवस्थित प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
यह फेस्टिवल ग्रामीण पंजाब में जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करने की राउंडग्लास फाउंडेशन की व्यापक पहल का हिस्सा है। फाउंडेशन के स्पोर्ट्स सेंटर्स कार्यक्रम के माध्यम से गांवों में बच्चों को फुटबॉल और वॉलीबॉल खेलने के लिए नियमित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्थानीय कोच और स्वयंसेवक बच्चों को प्रशिक्षण देने और उन्हें खेलों से जोड़ने में सहयोग कर रहे हैं।
राउंडग्लास फाउंडेशन के सीनियर लीड अभय शर्मा ने कहा की विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल ग्रामीण पंजाब के बच्चों को बेहतर खेल अनुभव और प्रतियोगिता का अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खेलों के माध्यम से फाउंडेशन का प्रयास है कि बच्चे आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करें और अपनी क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित हों।
स्पोर्ट्स सेंटर्स के लीड आकाश शर्मा ने कहा की विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल हर संस्करण के साथ बड़ा हुआ है। इसकी शुरुआत फुटबॉल से हुई थी, पिछले वर्ष वॉलीबॉल को जोड़ा गया और इस वर्ष इसे और बड़े स्तर पर ले जाया जा रहा है। अब यह अधिक गांवों और बच्चों तक पहुंच रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य पंजाब की खेल भावना को फिर से मजबूत करना और उसकी खेलों की पहचान को आगे बढ़ाना है। फाउंडेशन ऐसा माहौल तैयार करना चाहती हैं, जहां हर बच्चे को खेलने, मुकाबला करने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।
पंजाब स्पोर्ट्स सेंटर्स में टूर्नामेंट्स के लीड अनुपम दासगुप्ता ने कहा की राउंडग्लास विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल का तीसरा संस्करण पंजाब में जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करने की फाउंडेशन की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। 1,400 से अधिक गांवों के 25,000 से ज्यादा खिलाड़ियों की भागीदारी हमारे गांवों में मौजूद खेल प्रतिभा और उत्साह को दर्शाती है। फाउंडेशन का प्रयास है कि युवा खिलाड़ियों को खेलने, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा सामने लाने के अधिक अवसर मिलें।
राउंडग्लास फाउंडेशन के बारे में
राउंडग्लास फाउंडेशन वर्ष 2018 से पंजाब में समुदायों के साथ मिलकर समग्र खुशहाली को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है। इसके प्रमुख क्षेत्रों में पर्यावरण एवं स्थिरता, युवा विकास और महिला समानता शामिल हैं। फाउंडेशन के प्रमुख कार्यक्रमों में द बिलियन ट्री प्रोजेक्ट, वेस्ट मैनेजमेंट, रीजेनेरेटिव एग्रीकल्चर, लर्न लैब्स, स्पोर्ट्स सेंटर्स, योग एवं वेलबीइंग तथा लाइवलीहुड्स शामिल हैं।
स्पोर्ट्स सेंटर्सराउंडग्लास फाउंडेशन के कम्युनिटी-आधारित स्पोर्ट्स सेंटर्स फुटबॉल और वॉलीबॉल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर काम करते हैं। गांवों में प्रशिक्षण और बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए 600 से अधिक स्पोर्ट्स चेंजमेकर्स सहयोग कर रहे हैं, जिनमें कई ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से प्रमाणित हैं।अब तक का प्रभाव: 1,500 से अधिक स्पोर्ट्स सेंटर्स में 45,000 से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हो चुके हैं।
1 गर्ल 1 फुटबॉल1 गर्ल 1 फुटबॉल कार्यक्रम के तहत ग्रामीण लड़कियों को अपनी फुटबॉल, नियमित प्रशिक्षण और प्रशिक्षित स्थानीय कोचों से मार्गदर्शन दिया जाता है। इसका उद्देश्य लड़कियों को खेलों से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर उपलब्ध कराना है।
अब तक का प्रभाव: 4,000 से अधिक लड़कियां नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रही हैं।
पंजाब में 25,000 से अधिक ग्रामीण खिलाड़ी लेंगे हिस्सा राउंडग्लास फाउंडेशन का विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 19 सितंबर से
