चंडीगढ़, (मीडिया जंक्शन-/विक्रांत/ रावत,):-: सेंट कबीर पब्लिक स्कूल ने अपनी प्रमुख इंटर-स्कूल क्विज चैंपियनशिप, ‘पैनटोमैथिक्स’ को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाते हुए इसका पहला ‘ऑल इंडिया एडिशन’ सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह प्रतियोगिता के छह साल के सफर में एक बड़ी उपलब्धि है।
इस चैंपियनशिप में पूरे भारत के 486 स्कूलों से 1,229 टीमों (हर टीम में दो सदस्य) ने हिस्सा लिया। देश भर में ऑनलाइन शुरुआती और ज़ोनल राउंड के बाद, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष 16 टीमों ने चंडीगढ़ में 6-7 अगस्त को आयोजित ग्रैंड फिनाले में पैनटोमैथिक्स-2026 खिताब और 2 लाख रुपए के पुरस्कार के लिए मुकाबला किया।
विजेताओं की घोषणा करते हुए, सेंट कबीर पब्लिक स्कूल के मुख्य प्रशासक श्री गुरप्रीत बख्शी ने कहा कि पहले राष्ट्रीय संस्करण को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से पता चलता है कि छात्रों में ज्ञान-आधारित प्रतियोगिताओं के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।
कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल, जयपुर ने पैनटोमैथिक्स-2026 का खिताब जीता; स्कूल का प्रतिनिधित्व मेधांश वड्डाडी और अथर्व गौतम ने किया। चकदाह (पश्चिम बंगाल) का सतीश चंद्र मेमोरियल स्कूल पहला रनर-अप रहा। स्कूल की टीम में जयाब्रता घोष और ऐनक चौधरी शामिल थे। सेंट एंथनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दूसरे रनर-अप स्थान पर रहा। स्कूल का प्रतिनिधित्व पवित्र जैन और सान्वी भाटिया ने किया।
बख्शी ने कहा कि “जो एक क्षेत्रीय पहल के रूप में शुरू हुआ था, वह आज एक वास्तविक राष्ट्रीय चैंपियनशिप बन गया है। हमारा विज़न पैनटोमैथिक्स को भारत की सबसे प्रतिष्ठित स्कूल क्विज़ प्रतियोगिताओं में से एक बनाना है, जो छात्रों को आलोचनात्मक सोच रखने, जिज्ञासु बने रहने और क्लासरूम से बाहर भी सीखने के लिए प्रेरित करे।”
सपना कटोच, प्रिंसिपल, सेंट कबीर पब्लिक स्कूल ने कहा कि यह चैंपियनशिप स्कूल की जिज्ञासा और संपूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि “पैनटोमैथिक्स की शुरुआत एक साधारण सोच के साथ हुई थी—जिज्ञासा को बढ़ावा देना और सीखने की खुशी का जश्न मनाना। इसे एक राष्ट्रीय चैंपियनशिप के रूप में बढ़ते देखना हमारे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। प्रतियोगिता से परे, यह एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां पूरे भारत से युवा दिमाग जुड़ते हैं, विचारों का आदान-प्रदान करते हैं और ज्ञान की भावना का जश्न मनाते हैं।”
भारत की प्रमुख नॉलेज और इंगेजमेंट कंपनियों में से एक, नेक्सस कंसल्टिंग के सहयोग से आयोजित इस चैंपियनशिप में करंट अफेयर्स, विज्ञान, तकनीक, इतिहास, भूगोल, खेल, साहित्य, मनोरंजन, कला और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए। इन सवालों ने न केवल तथ्यात्मक ज्ञान, बल्कि विश्लेषणात्मक सोच और समस्या-समाधान कौशल का भी परीक्षण किया।
सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले का संचालन प्रसिद्ध क्विज़ मास्टर वेंकटेश (वेंकी) श्रीनिवासन ने किया, जो नेक्सस कंसल्टिंग के सह-संस्थापक हैं और शुरुआत से ही से जुड़े रहे हैं। भारत के प्रमुख क्विज़ मास्टर में से एक माने जाने वाले श्रीनिवासन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) और ‘व्हील ऑफ़ फॉर्च्यून’ जैसे बड़े नॉलेज शो पर काम किया है। साथ ही, उन्होंने नेक्सस कंसल्टिंग (जो शुरुआत से ही इस चैंपियनशिप का नॉलेज पार्टनर रहा है) के माध्यम से देश भर में सैकड़ों शैक्षिक, कॉर्पोरेट और सार्वजनिक क्विज़ प्रतियोगिताओं का संचालन किया है।
इस अवसर पर बोलते हुए श्रीनिवासन ने कहा कि “पैनटोमैथिक्स ज्ञान के साथ-साथ जिज्ञासा का भी जश्न मनाता है। इस वर्ष भागीदारी का स्तर असाधारण था, और राष्ट्रीय प्रारूप में जाने से चैंपियनशिप का स्तर काफी ऊंचा हुआ है। पूरे भारत से प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को एक प्लेटफार्म पर प्रतिस्पर्धा करते देखना सुखद है। पैनटोमैथिक्स में देश की प्रमुख स्कूल क्विज़ चैंपियनशिप में से एक के रूप में उभरने की सभी खूबियां मौजूद हैं।”
बख्शी ने कहा कि सेंट कबीर पब्लिक स्कूल ने सभी फाइनलिस्ट टीमों के यात्रा, आवास और मेज़बानी का प्रबंध किया, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों और शिक्षकों को बातचीत करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और स्थायी दोस्ती बनाने का मौका मिला। इस वर्ष के संस्करण में शिक्षकों के लिए एक ‘इनविटेशनल रिटन क्विज़’ भी शामिल था, जो स्कूल के इस विश्वास को पुष्ट करता है कि सीखना जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया है।
