पंचकूला ( मीडिया जंक्शन- चेतन शर्मा):-
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सह-प्रभारी दीपक गर्ग ने आज हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी से उनके निज आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सामाजिक न्याय, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इसके साथ दीपक गर्ग ने वार्ड 13 से संबंधित कुछ विधवा बहनों की पेंशन के विषय में भी बात की. साथ ही आने वाले भविष्य में गुरु रविदास जी के नाम पर गुरु रविदास सहायता समूह स्थापित करने के विषय में बात की.. दीपक गर्ग ने कहा कि पंचकूला निवासियों का मेरे प्रति विश्वास और प्रेम ही मेरी ताकत है और इसी प्रकार मैं यह जिम्मेदारी के रूप में भी महसूस करता हूं उनकी सेवा का अवसर ही मेरी पूंजी है.
