डेराबस्सी मुबारकपुर रोड स्थित बेला होम्स कॉलोनी मे ट्रीटमेंट प्लांट कई सालों से बंद और साफ सफाई के ऊपर भी कोई ध्यान नहीं।

चंडीगढ़ /मोहाली (ब्यूरो चीफ मीडिया जंक्शन-) उन्नति लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड बेला होम्स कॉलोनी मुबारकपुर रोड डेरा बस्सी के डायरेक्टर सरदार जसवीर सिंह मोदी हैं। इन्होंने पहले प्लॉट काटने का नक्शा एम सी डेराबस्सी से पास करवाया था और उसमें एक सर्कुलर रोड भी दिखाई थी।
फिर जब प्लॉट बिकने लगे तब बिल्डर सरदार जसवीर ने एम सी डेरा बस्सी से जी प्लस टू का नक्शा पास करवाया और लालच में आकर सड़क की जगह पर भी प्लॉट और फ्लैट बनवाकर बेच दिए। नियमों के अनुसार नक़्शे में दिखाई गई सड़क का अतिक्रमण नहीं किया जा सकता है।
2022 में किसी जागरूक नागरिक की शिकायत पर एमसी के ई ओ और जे ई यह कॉलोनी देखने भी आए थे, इसकी फोटो भी खींच कर ले गए थे परंतु आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और जो यहां सर्विस ट्रीटमेंट प्लांट जब लगाया गया है तब से बंद पड़ा इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है इसके अलावा बेला होम्स कॉलोनी में इतनी गंदगी फैली हुई है इसकी साफ सफाई के ऊपर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसके कारण यहां कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है इसके अलावा बेला होम्स कॉलोनी के पास बिल्डर ने प्रशासन की मिलीभगत से नाले की श्यामलात जमीन पर भी एक शोरूम का नाजायज ढांचा खड़ा कर दिया है और यह बात भी ईओ के संज्ञान में है

2022 में बेला होम्स कॉलोनी ऑथराइज्ड कॉलोनी थी जिसकी बाबत बिल्डर ने सरकारी खाते में 42 लाख की फीस जमा कर रखी थी। न जाने कौन सी तिकड़म से बिल्डर ने वह 42 लाख रुपए सरकारी खाते से वापस ले लिए और इसके नतीजतन यह कॉलोनी 2023 में अनऑथराइज्ड हो गई।

अतिरिक्त प्लॉट और फ्लैट बनाने के कारण बिल्डर के द्वारा लगवाए गए दो ट्रांसफार्मर कम पड़ते हैं जिसके कारण यहां पर बिजली की समस्या हमेशा बनी ही रहती है। बिल्डर को चाहिए कि वह यहां पर एक और ट्रांसफार्मर लगवाए।

बेला होम्स कॉलोनी की मेंटेनेंस के लिए आर डब्ल्यू ए संगठन बनाई जानी चाहिए थी परंतु इसकी जगह पर बिल्डर ने अपने किसी खास जानकार को एफिडेविट बनवाकर कॉलोनी की मेंटेनेंस के लिए दे दिया जबकि यह एफिडेविट सिर्फ 6 महीनो के लिए वैध रहता है यहाँ 2023 से यह अब तक चल रहा है।
तो मुद्दा यह है की बेला होम्स में रहने वाले लोग बहुत परेशान हैं उन्हें बिजली पानी की समस्या लगातार बनी रहती है अनऑथराइज्ड होने से उनको लोन वगैरह में भी बहुत परेशानी आती हैं और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की तरफ से भी कोई सुविधा नहीं मिल पाती है।
हम यह चाहते हैं कि बिल्डर इस कॉलोनी को ऑथराइज्ड करने के लिए जरूरी कदम उठाए और जिस वादे पर उसने फ्लैट्स और प्लॉट्स लोगों को बेचे थे उन वादों को पूरा करें और जनता का ध्यान रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *