मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ -पंचकूला :-
धर्मनगरी पंचकूला में श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में सोमवार 9 नवंबर को आठ विशाल भंडारे लगाए।
पहला भंडारा माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में लगाया गया। जिसकी सेवा श्रीमती किरण बंसल एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत प्रकाश अग्रवाल जी (#330, सेक्टर 7, पंचकूला) के सहयोग से संपन्न हुई। गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।
दूसरा भंडारा अशोक अग्रवाल जी के सहयोग से सनौली में लगाया गया। तीसरा भंडारा जीवन जिंदल जी के सहयोग से रिवल डे मोहाली में लगाया गया। चौथा भंडारा नवीन कुमार गुप्ता की के सहयोग से फेस 1 पंचकूला में लगाया गया। पांचवां भंडारा रंजन जी के सहयोग से VIP रोड़ जीरकपुर में लगाया गया। छठा भंडारा महेंद्र बंसल जी के सहयोग से चंडीगढ़ सेक्टर 17 में लगाया गया। सातवां भंडारा संदीप बंसल जी के सहयोग से बरवाला में लगाया गया और आठवें भंडारे की सेवा सोहन लाल सिंगला जी के सहयोग से सेक्टर 82 मोहाली में रही। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।
भंडारों की सेवा के समय राकेश गोयल, पुनीत बंसल, राज मित्तल, अशोक अग्रवाल, दिनेश सिंगला, गिरिजेश राय, शेल्फी मित्तल, अन्वी मित्तल, अकुल मित्तल, रमेश सिंगला, काजल सिंगला, शगुन, चिराग़ सिंगला, बी के अरोड़ा, निर्मल अरोड़ा एवं रोहित अरोड़ा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी का समय निकालकर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।
