हिंदू समिति द्वारा 22 फरवरी को हिंदू सम्मेलन

पंचकूला (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत):-सेक्टर 11, पंचकूला में हिंदू समिति द्वारा आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों एवं प्रचार-प्रसार को लेकर प्रचार उप समिति के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता हिंदू समिति के संयोजक योगेश भसीन ने की। इस अवसर पर महासचिव डॉ. अश्विनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रचार उप समिति के साथ मिलकर सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु आगे के प्रचार कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों तथा कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में राजेश कोल, शिव कुमार बंसल, विक्रांत शर्मा, पंकज मिश्रा, दलबीर कौशिक, कमल स्वरूप सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सम्मेलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।संयोजक योगेश भसीन ने कहा कि यह हिंदू सम्मेलन समाज में संस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं एकता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
बैठक सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *