पंचकूला ( मीडिया जंक्शन-):- श्री गुरु रविदास सभा पंचकूला द्वारा 649वां प्रक्टोउत्सव संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का 1 फरवरी को पंचकूला में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभा के प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री गुरु रविदास भवन सेक्टर 15 पंचकूला में 10 बजे से शुरू हो जाएगा । ओर 12बजे गुरु का लंगर आयोजित होगा। इस अवसर पर श्रीश्री 1008 स्वामी ज्ञाननाथ जी महाराज अंबाला से, और मुख्य अतिथि डॉक्टर इंद्रजीत एचसीएस जॉइंट कमिश्नर एमसी चंडीगढ़ होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार हरपाल सिंह चीफ इंजीनियर रिटायर्ड इरिगेशन डिपार्टमेंट पंजाब होगें। सभा के महासचिव जयवीर सिंह रंगा ने कहा कि इस मौके पर श्रीमती बंतो कटारिया, चंद्रकांत कटारिया एसडीएम पंचकूला, परिमल कुमार , बबीता त्यागी, डॉक्टर कपूर सिंह, अशोक शेरवाल विशेष रूप से मौजूद होंगें। और चौधरी लहरी सिंह का भी विशेष योगदान रहेगा। इनके अलावा समाजसेवी व पंचकूला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल थापर भी उपस्थित रहेगें।
पंचकूला में गुरु रविदास जी का 649वां प्रक्टोउत्सव होगा धूमधाम से
