*ॐ श्री पंचमुखी हनुमान जी का ट्राई सिटी में 11वां भंडारा पंचकूला सेक्टर 8 में संपन्न*

पंचकूला, 2026*
(मीडिया जंक्शन/- विक्रांत शर्मा):   ॐ श्री पंचमुखी हनुमान जी की असीम अनुकम्पा एवं कृपा से पंचकूला शहर के सेक्टर 8 स्थित  मुख्य डाक खाना के नजदीक वट वृक्ष के तले माघ मास के 11वां भंडारे  का मंगलवार  को आयोजन किया गया। भगत  लक्ष्मण ठाकुर ने बताया कि  भंडारे में हलवा, बासमती चावल, मिक्स दाल का भंडारा वितरित किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने बढ़ चढ़ कर पूरी श्रद्धाभक्ति के साथ हिस्सा लिया और पुण्य के भागी बने। इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ एवं विशिष्ट समाजसेवी श्रीराजन  जिंदल ने भी हनुमान जी के चरणों में हाजिरी लगाई! ऐसे पावन उपलक्ष्य में पहुँच कर खुद को सौभाग्यशाली समझते हुए श्री जिंदल ने बताया कि देवी देवताओं की उपासना के बगैर ना तो आत्मसंतुष्टि मिल सकती ना ही आत्मशांति। ऐसे धार्मिक कार्यों में अपनी गहरी रूचि बताते हुए इस अवसर पर समस्त भक्तजनों को  भंडारे की शुभकामनायें दी और कहा कि समस्त भक्तजनों एवं सेवादारों के ऊपर ॐ श्री पंचमुखी हनुमान जी अपनी अनुपम कृपा बनी रहे। काशी के ब्रहामण देव रुपेश त्रिवेदी ने कहा कि स्थानीय मार्किट के भक्तजनों एवं सेवादारों में मुख्य रूप से   अशोक वर्मा,  विक्रांत भाई,  रामकृष्ण अग्निहोत्री अंकल जी,  पवन गर्ग, सत्तनू पिरमुछल्ला,  दिलीप झा, आदित्य, बाऊ, गुरूजीत शर्मा, प्रधान सुमित कुमार, हनी भाई शर्मा, अनुप्रीत मैडम, श्रीमति नेहा , तेजस  , गौतम कुमार आदि गणमान्य भक्त एवं सेवादार तन – मन – धन से इस भणडारें में सेवा करते हैं। ठाकुर ने कहा कि ये भंडारा लगातार हर मंगलवार को जारी रहेगा। चाहे लकड़ी जलाकर बनना पड़े। भंडारे का आयोजन तो होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *