पंचकूला , (मीडिया जंक्शन- विक्रांत):-: पंचकूला ताऊ देवी लाल स्टेडियम में श्रद्धेय स्वo चौधरी देवी लाल की पुण्यतिथि पर जजपा पंचकूला के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनको श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल 2001 को भारत के महान नेताओं में से एक देश के पूर्व उप -प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवी लाल ने अंतिम साँस ली थी। आज 6 अप्रैल को देश भर में उनके उनके चाहने वाले एवं अनुयायी उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं। इस सन्दर्भ में जजपा पंचकूला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए जनहित एवं सामाजिक कार्यो को याद किया।
जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि चौधरी देवी लाल एक असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने हमेशा साफ़ सुथरी राजनीति की उनके अंदर कोई छल कपट नहीं था। उन्होंने ताउम्र किसानो, गरीबों, पीड़ितों एवं शोषितों की भलाई में कार्य किया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते एवं भारत के उप -प्रधानमंत्री रहते जो कार्य जनता की भलाई के लिए किए उनका जिक्र आज भी हर जगह होता है।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह,पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया,प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, प्रदेश महासचिव हरबंस सिंगला ,जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा,जिला जजपा युवा प्रधान दीपक चौधरी, कालका हल्का अध्यक्ष मयंक लांबा, महिला हल्का पंचकूला प्रधान बबीता पूनिया, रणधीर पवार, अशोक सिंगला,भीम सिंह पंवार,गुरदेव सिंह, सतविंदर सत्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जजपा कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवी लाल की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा श्रद्धांजलि दी।
