AIMRA ने आयोजित किया ‘फ्यूचर डॉक्टर्स ऑफ भारत – जालंधर एडिशन 2026’, विद्यार्थियों को मेडिकल करियर की दी विस्तृत जानकारी

जालंधर, (मीडिया जंक्शन- विक्रांत):-ऑल इंडिया मेडिकल एंड रिसर्च एसोसिएशन (AIMRA) द्वारा “फ्यूचर डॉक्टर्स ऑफ भारत – जालंधर एडिशन 2026” के अंतर्गत वन-टू-वन काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
काउंसलिंग सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीवीएससी, एलाइड हेल्थ साइंसेज तथा पीएचडी सहित विभिन्न मेडिकल एवं स्वास्थ्य संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, काउंसलिंग, छात्रवृत्ति, विभिन्न विश्वविद्यालयों में उपलब्ध अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की जिज्ञासाओं का व्यक्तिगत रूप से समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर AIMRA के President श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि सही मार्गदर्शन और समय पर मिली जानकारी विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सही करियर विकल्प और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने लक्ष्य को आत्मविश्वास के साथ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि AIMRA भविष्य में भी देशभर में ऐसे काउंसलिंग एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने भी AIMRA की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *