विक्रांत शर्मा/पंचकूला/चंडीगढ़( विक्रांत शर्मा):- : हिंद संग्राम परिषद् रजि. ट्राईसिटी ने खाद्य पदार्थों में कथित मिलावट से संबंधित सामने आ रही खबरों पर चिंता व्यक्त की है। परिषद् ने सरकार और संबंधित विभागों से मांग की कि यदि कहीं मिलावट की शिकायतें मिलती हैं तो उनकी नियमानुसार गंभीरता से जांच कराई जाए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो।
परिषद् ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभागों को शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशालाओं में वैज्ञानिक जांच करवानी चाहिए तथा रिपोर्ट यथासंभव शीघ्र प्राप्त करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए। परिषद् ने सरकार से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट संबंधी मामलों की निगरानी को प्रभावी बनाने तथा संबंधित विभागों को सक्रिय रूप से कार्रवाई करने का आग्रह किया।
परिषद् ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या प्रतिष्ठान पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में कानून के दायरे में निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
खाद्य पदार्थों में मिलावट की खबरों पर केंद्र सरकार गंभीरता से ले संज्ञान : हिंद संग्राम परिषद्
