जन्मदिन व शादी की सालगिरह पर हिम एकता वेलफेयर महासंघ करेगी आयुर्वेदिक पौधारोपण

जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी हिम एकता महासंघ
मीडिया जंक्शन/पंचकूला (निष्काम/रोशन)। हिम एकता वेलफेयर महासंघ कार्यक्रम कमेटी रजि. ने पर्यावरण संरक्षण और भारतीय आयुर्वेदिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने पौधारोपण अभियान को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत महासंघ के सदस्यों के जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह जैसे विशेष अवसरों पर तुलसी सहित विभिन्न आयुर्वेदिक एवं उपयोगी पौधों का पौधारोपण किया जाएगा।
महासंघ कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी बरवाला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलदेव धीमान, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा व राकेश शर्मा, संगठन सचिव प्रवीण बाली तथा प्रमुख वरिष्ठ संगठन सचिव एनके शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों के खुशी के अवसरों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना तथा समाज में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूकता पैदा करना है। पौधारोपण के अवसर पर संबंधित सदस्य को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें जन्मदिन अथवा शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी जाएंगी।
सचिव तिलकराज राणा तथा सचिव जरनल हरीश शर्मा ने बताया कि महासंघ की मुख्य सलाहकार टीम और पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे निरंतर जारी रखने पर जोर दिया है। मुख्य सलाहकार टीम में बृजमोहन शर्मा, सतीश गुलशन, देशराज, मान सिंह,जगरूप सिंह, मोहित कालिया, पवन शर्मा,  कमल शर्मा, रविन्द्र राणा , सरोज गुलेरिया,रमा शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
कार्यक्रम कमेटी की सहसचिव श्रीमती अनू ठाकुर,  सहवित सचिव सतीश गुलशन, प्रेस सचिव रोशन लाल शर्मा, प्रचारक विनोद ढकौली,रवि राणा ,रणसिंह एवं जगदीश तथा प्रमुख सलाहकार मान सिंह गिल, सुशील पंडित,राजेश मलकानिया, आरके शर्मा, अशोक कुमार भी इस अभियान की सराहना करते हुए इसे आगे बढ़ाने की बात कही।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक सदस्य अपने जीवन के विशेष दिन को यादगार बनाने के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभा सके, इसी सोच के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। आयुर्वेदिक पौधों के संरक्षण से जहां पर्यावरण को लाभ मिलेगा, वहीं नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और प्रकृति से जुड़ने का संदेश भी मिलेगा।
वित्त सचिव ऊमेश शर्मा ने बताया कि महासंघ की ओर से सदस्यों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अक्तूबर माह में सदस्यों की तीर्थयात्रा के आयोजन को लेकर पुनः चर्चा की जाएगी। तीर्थयात्रा के माध्यम से धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ सदस्यों के बीच आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और संगठनात्मक भावना को मजबूत करने का प्रयास रहेगा।
संस्थापक की पहल को आगे बढ़ा रही कमेटी
महासंघ के संस्थापक/ प्रमुख महासचिव पत्रकार विक्रांत शर्मा द्वारा शुरू की गई इस पौधारोपण पहल को अब कार्यक्रम कमेटी लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि महासंघ की कार्यक्रम कमेटी से उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह समाज को जागरूक करते हुए एकता और सेवा की भावना के साथ निरंतर कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि महासंघ की ओर से नौनाथ झंडा शोभायात्रा का आयोजन भी प्रत्येक वर्ष मई माह के पहले रविवार को जारी रखा जा रहा है। धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इन प्रयासों का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ना है।
संस्थापक विक्रांत शर्मा ने कहा कि महासंघ का एक महत्वपूर्ण सपना जिला पंचकूला में अपना हिम एकता भवन स्थापित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आपसी एकता, सहयोग और जागरूकता के साथ कार्य करेंगे तथा बाबा जी के आशीर्वाद से आने वाले समय में हिम एकता भवन का यह सपना भी साकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *