तीनों शक्तिपीठों में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/मीडिया जंक्शन- पंचकूला, :- नवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पंचकूला और कालका स्थित तीन प्रमुख देवी मंदिरों में पहुंचकर मां भगवती के चरणों में शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की कि मां भगवती का आशीर्वाद हरियाणा के प्रत्येक परिवार पर सदैव बना रहे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सबसे पहले कालका स्थित प्राचीन श्री काली माता मंदिर में हवन में आहुति अर्पित कर मां भगवती की आराधना की। इसके बाद उन्होंने पंचकूला के प्राचीन श्री चंडी माता मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्री माता मनसा देवी मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कामना की कि मां भगवती की कृपा से हरियाणा में शांति, सद्भाव और खुशहाली बनी रहे तथा प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। इस दौरान भाजपा के पंचकूला जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *