विक्रांत शर्मा ब्यूरो मीडिया जंक्शन-/पंचकूला :- 19वीं हरियाणा स्टेट कैडेट, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर SQAY चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को सोनीपत में किया गया। प्रतियोगिता में द भारत स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया प्रतियोगिता में धाणी मल्होत्रा (कक्षा 9) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं सुकृति मित्तल, दक्ष सिंगला, हर्ष वधेरा (कक्षा 10), आर्यन एवं जसप्रीत गिल (कक्षा 9), आराध्या (कक्षा 5) और द्वित मल्होत्रा (कक्षा 3) ने 2-2 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आरवी चंडेल (कक्षा 8) ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल किया। आरनव कालिया और शुभांश शर्मा (कक्षा 9) ने 1 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक जीता।
इसी प्रकार अभिजोत सिंह एवं काव्या मेहता (कक्षा 8) तथा रुद्रव बजाज (कक्षा 6) ने एक-एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आदम्या सैनी एवं शनाया मित्तल (कक्षा 5), कियाना वर्मा (कक्षा 2) और अमरेंद्र सिंह मलिक (कक्षा 1) ने एक-एक रजत पदक जीता। वहीं सहज गिरधर (कक्षा 8), अनुष्का (कक्षा 7) और सुमैरा यादव (कक्षा 3) ने एक-एक कांस्य पदक हासिल किया।
स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
सोनीपत में आयोजित 19वीं हरियाणा स्टेट SQAY चैंपियनशिप में द भारत स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने जीते पदक
