महिला अग्रवाल समाज ने किया जगमोहन गर्ग और उनकी पूरी टीम का सम्मान

मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/पंचकूला:- अग्रवाल सभा पंचकूला की नवनियुक्त टीम के सम्मान में महिला अग्रवाल समाज की ओर से सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें महिला शक्ति ने सभा के नवनिर्वाचित प्रधान जगमोहन गर्ग और उनकी पूरी टीम का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।

महिला अग्रवाल समाज की सुदेश कुमारी और उनकी टीम ने कहा कि अग्रवाल सभा के चुनाव में जगमोहन गर्ग और उनकी टीम की जीत पूरे अग्रवाल समाज के विकास, एकजुटता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जीत है। करीब 14 साल बाद सभा में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होने से समाज के लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह जीत सम्मान, परिवर्तन, विकास और आपसी प्रेम की जीत है। नई टीम से समाज को काफी उम्मीदें हैं। सभी को मिलकर अग्रवाल समाज की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।

इस अवसर पर महिला विंग की ओर से डॉ. साधना ने महासचिव मुकेश बंसल और प्रेस सचिव राकेश गोयल की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। समाज को एकजुट रखने और सभा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में ऐसे पदाधिकारियों का योगदान महत्वपूर्ण है।

सभा में महिला इकाई का होगा गठन, सदस्यता अभियान भी शुरू

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान जगमोहन गर्ग ने महिला अग्रवाल समाज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम अग्रवाल सभा को मजबूत, सक्रिय और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी वाला संगठन बनाने के लिए काम करेगी। सभा में जल्द ही महिला इकाई का गठन किया जाएगा, ताकि महिलाओं को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि सभा की ओर से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत अग्रवाल समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर रहेगा। उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं और युवाओं को सभा की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका मिले और समाज के विकास से जुड़े कार्यों को सामूहिक सहयोग से आगे बढ़ाया जाए।

जगमोहन गर्ग ने कहा कि अग्रवाल सभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ने वाला मंच है। नई टीम सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेगी और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी।

ये रहे मौजूद

समारोह में अग्रवाल सभा के प्रधान जगमोहन गर्ग, सतीश कुमार अग्रवाल, प्रेस सचिव राकेश गोयल, विकास भोजिया, श्रवण कुमार सिंगला, महेंद्रपाल बंसल, अमित गोयल, जयराजा गर्ग, सुदेश गुप्ता, अरुण सिंगल, घनश्याम गर्ग और सतनारायण गुप्ता सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

@14 साल बाद लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होने पर समाज में खुशी, सभा में महिला इकाई गठित करने की घोषणा; डॉ. साधना ने मुकेश बंसल और राकेश गोयल के कार्यों की सराहना की

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *