**मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/पंचकूला, ।**
श्री कृष्णा कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट द्वारा शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा देने के उद्देश्य से श्री कृष्णा कृपा धाम का शिलान्यास समारोह 15 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह भव्य समारोह सुबह 9:30 बजे से सेक्टर-27 स्थित हर्बल पार्क के सामने आयोजित होगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। इस अवसर पर पूज्य स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज एवं पूज्या स्वामी डॉ. अमृता दीदी जी का विशेष सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।
शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने समारोह की तैयारियों एवं श्री कृष्णा कृपा धाम की परिकल्पना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
### पंचकूला में बनेगा ज्ञान का सरोवर : दीपक गर्ग
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक गर्ग ने श्री कृष्णा कृपा धाम की परिकल्पना को साझा करते हुए कहा कि जिस प्रकार कुरुक्षेत्र का ब्रह्म सरोवर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, उसी प्रकार गुरुजी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से पंचकूला में भी एक भव्य ‘ज्ञान का सरोवर’ विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा कृपा धाम की परिकल्पना केवल एक धार्मिक स्थल के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे ज्ञान, आध्यात्मिकता, संस्कार और मानव सेवा के केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिस प्रकार ब्रह्म सरोवर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक पहचान रखता है, उसी प्रकार पंचकूला का ज्ञान का सरोवर भी लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान, भारतीय संस्कृति और जीवन के वास्तविक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।
दीपक गर्ग ने कहा कि गुरुजी के मार्गदर्शन में इस धाम को ऐसा स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म और ज्ञान से जुड़ने का अवसर मिले। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, आपसी सद्भाव, सेवा भावना और भारतीय संस्कारों को बढ़ावा देना है।
### मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
आयोजन के आमंत्रण पत्र के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।
अति विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी, खेल मंत्री श्री गौरव गौतम, राज्यसभा सांसद श्री कार्तिक शर्मा तथा कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों में पंचकूला के महापौर श्री श्याम लाल बंसल, श्रीमती बंतो कटारिया, श्री भारत भूषण भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, श्री तरुण भंडारी, श्री भोपाल खदरी, श्री ओम प्रकाश देवी नगर, श्री अजय मित्तल, श्री कुलभूषण गोयल एवं श्रीमती रूपिंदर आहलूवालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
### आध्यात्मिकता, संस्कार और सेवा का बनेगा केंद्र
श्री कृष्णा कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट का उद्देश्य इस धाम के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। ट्रस्ट की परिकल्पना है कि यह धाम श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनने के साथ-साथ समाज को ज्ञान, संस्कार, सेवा, सद्भावना और मानवता के मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगा।
ट्रस्ट का मानना है कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर श्री कृष्णा कृपा धाम की स्थापना की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
### प्रेस कॉन्फ्रेंस में गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पंचकूला के महापौर श्री श्याम लाल बंसल, दीपक गर्ग, जगमोहन गर्ग, परविंदर ढींगरा, संजीव अग्रवाल रायपुररानी, रिम्पी गर्ग, धर्मपाल सिंगला, पावा जी, अभिषेक मित्तल, विकास गोयल, राजीव गुप्ता, सतीश अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, संजय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सभी ने श्री कृष्णा कृपा धाम की इस पहल को धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
### श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों से समारोह में पहुंचने की अपील
श्री कृष्णा कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट की ओर से पंचकूला, चंडीगढ़, हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों और शहरवासियों से अपील की गई है कि वे 15 नवंबर को आयोजित होने वाले इस पावन शिलान्यास समारोह में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि श्री कृष्णा कृपा धाम का निर्माण केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि ज्ञान, भक्ति, सेवा और संस्कारों की ऐसी परिकल्पना है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।
**कार्यक्रम की जानकारी**
– आयोजक : श्री कृष्णा कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट- कार्यक्रम : श्री कृष्णा कृपा धाम शिलान्यास समारोह- दिनांक : 15 नवंबर 2026, रविवार- समय : सुबह 9:30 बजे ससे >- स्थान : सेक्टर-27, हर्बल पार्क के सामने, पंचकूला- मुख्य अतिथि (आमंत्रित) : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी- संत सानिध्य : पूज्य स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज एवं पूज्या स्वामी डॉ. अमृता दीदी जी
,इस कार्यक्रम के लिए नियंत्रण निवेदक : श्री कृष्णा कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट द्वारा दिया गया है।
