*गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए पांच विशाल भंडारे*

मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/पंचकूला,:-
धर्मनगरी पंचकूला में मंगलवार 17 नवंबर को गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने पांच विशाल भंडारे लगाए।

पहले भंडारे की सेवा श्रीमती एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री एस पी सिंगला जी (कोठी नंबर 94 सेक्टर 6 पंचकूला) द्वारा माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में दी गई। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक हरी मूंग, रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।

दूसरे भंडारे की सेवा सत्य भगवान सिंगला जी के सहयोग से सेक्टर 16 पंचकूला के अग्रवाल भवन में रही।
तीसरा भंडारा वैभव मनचंदा जी के सहयोग से सेक्टर 16 पंचकूला की मार्केट में लगाया गया। चौथा भंडारा शिव शक्ति फास्ट फूड द्वारा सेक्टर 30 चंडीगढ़ में लगाया गया। और पांचवां भंडारा विराज अरोड़ा जी के सहयोग से सेक्टर 16 पंचकूला के लेबर चौक पर लगाया गया। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।

सेवा के समय पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, मुकेश बंसल, राकेश गोयल, दीपक बंसल, कुसुम गुप्ता, घनश्याम दास गर्ग, मुकेश गोयल, अमित गोयल, दिनेश सिंगला, लाजपत राय बंसल, भारत भूषण, बृजबाला बंसल, अंजू गोयल, शशि मित्तल एवं शारदा गुप्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल जी ने गौ माता के प्रति ट्रस्ट के सेवा भाव की सराहना की। और ट्रस्ट द्वारा दी जाने वाली गौ चारे की सेवा के माध्यम से सभी को जोड़ने के लिए ट्रस्ट के सद्प्रयासों को खूब सराहा।

ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों को गोपाष्टमी की बधाई देकर समय निकालकर पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया और गौ माता से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *