रवि सैनी को वन विकास निगम का चेयरमैन बनाकर पार्टी संगठन ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मान : रतन सैनी

हिसार 1 (मीडिया जंक्शन- विक्रांत/ संदीप ) सैनी हरियाणा वन विकास निगम के नवनियुक्त चेयरमैन रवि सैनी वीरवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सैनी के अर्बन इस्टेट- दो स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान रतन सैनी ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रतन सैनी ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा रवि सैनी को वन विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त कर समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि रवि सैनी लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करते रहे हैं तथा उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
रतन सैनी ने विश्वास जताया कि रवि सैनी अपने अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश में वन संरक्षण और विकास से जुड़े कार्यों को नई दिशा देने का काम करेंगे। उन्होंने रवि सैनी को चेयरमैन नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पार्टी संगठन का आभार व्यक्त किया।
नवनियुक्त चेयरमैन रवि सैनी ने अभिनंदन के लिए रतन सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार की जनहितकारी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर विकास शर्मा, जोरा सिंह खर्ब, संदीप कुमार, लक्की सैनी, रमेश कुमार, नरेन्द्र सिंह, ललित सैनी, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, सुमित्रा सैनी, प्रवीन, विक्की व बिट्टू आदि भी मौजूद रहे।

:- हरियाणा वन विकास निगम के नवनियुक्त चेयरमैन रवि सैनी का अभिनंदन करते भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सैनी व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *